Paytm, Mobikwik और PhonePe का करते है इस्तेमाल तो पढ़ ले जरूरी खबर

Paytm, Mobikwik और PhonePe का करते है इस्तेमाल तो पढ़ ले जरूरी खबर। ..मुंबई (Mumbai) : अगले साल में आप मोबाइल वॉलेट पेमेंट की कंपनियों को बदल सकते हैं। इससे आपका पूरा डिटेल वही रहेगा। केवल सेवा देनेवाली कंपनियां बदल जाएंगी। ठीक मोबाइल नंबर की तरह यह सुविधा मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस तरह का सर्कुलर जारी किया है।

Update: 2021-05-21 11:03 GMT

Paytm, Mobikwik और PhonePe का करते है इस्तेमाल तो पढ़ ले जरूरी खबर 

मुंबई (Mumbai) : अगले साल में आप मोबाइल वॉलेट पेमेंट की कंपनियों को बदल सकते हैं। इससे आपका पूरा डिटेल वही रहेगा। केवल सेवा देनेवाली कंपनियां बदल जाएंगी। ठीक मोबाइल नंबर की तरह यह सुविधा मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस तरह का सर्कुलर जारी किया है।

आरबीआई (RBI) के सर्कुलर के मुताबिक, 2022 तक वह चाहता है कि इसे पूरा कर लिया जाए। अगर ऐसा हो जाता है तो सभी लाइसेंसप्राप्त प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे कि पेटीएम, फोनपे (PhonePe)और मोबिविक (Mobikwik) जैसे मोबाइल वॉलेट 2022 से इंटरऑपरेबल हो जाएंगे।

इसका मतलब यह है कि अप्रैल 2022 से पूरी तरह से संचालित मोबाइल वॉलेट यूजर्स- जिसने सभी केटीसी नियमों को पूरा किया है वे विभिन्न मोबाइल वॉलेट से पैसे भेज सकेंगे और पा सकेंगे।

वॉलेट से 2 हजार नकदी निकाल सकते हैं 

इसके अतिरिक्त मोबाइल वॉलेट का उपयोग अब 2,000 रुपए तक नकद निकासी के लिए किया जा सकता है। सर्कुलर के मुताबिक वॉलेट की सीमा भी 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दी गई है।

Similar News