Voter ID से Aadhaar Link करने की लास्ट डेट बढ़ गई! अब इस काम के लिए एक साल का वक़्त

Last date to link Aadhaar with Voter ID extended: केंद्र सरकार ने वोटर आईडी से आधार कार्ड को लिंक करने की डेट 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दी है

Update: 2023-03-22 14:30 GMT

Aadhaar with Voter ID: केंद्र सरकार ने मतदाताओं को अपने Voter ID को Aadhaar Card से link करने की अपील की है. केंद्र ने इसके लिए जनता को 31 मार्च 2023 तक का वक़्त दिया था. लेकिन डेडलाइन आने के पहले ही सरकार ने वोटर आईडी से आधार कार्ड लिंक करने की अंतिम डेट को आगे बढ़ा दिया है. भले ही Voter ID Aadhaar Link की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है इसका मतलब ये नहीं है कि अब आपको ये काम करना ही नहीं पड़ेगा। बता दें कि मतदाता पहचान प्रमाण पत्र को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है.

वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की लास्ट डेट 

Voter ID को Aadhaar Card से लिंक करने की लास्ट डेट अब 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है. यानी इस  काम को निपटाने के लिए आपके पास अब पूरे एक साल का वक़्त है. लेकिन यह कोई ऐसा काम नहीं है जिसे करने के लिए बहुत समय देना होगा। आप चाहें तो घर में बैठे-बैठे Aadhaar को Voter ID से Link कर सकते हैं. 

वोटर आईडी को आधार से लिंक कैसे करें 

नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP) की आधिकारिक वेबसाइट- nvsp.in पर जाएं।

होमपेज पर दिख रहे "Search in Electoral Roll" कर क्लिक करें।

आधार नंबर, राज्य, जिला सहित व्यक्तिगत डिटेल्स दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करें।

आधार डिटेल्स दर्ज करने के बाद यूजर्स के मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा।

अब ओटीपी दर्ज करें। एक बार हो जाने के बाद, आपका वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा। 

क्यों लिंक करना अनिवार्य है 

चुनाव आयोग को इससे फर्जी मतदाताओं की पहचान करने में मदद मिलेगी, आधार नंबर न होने की स्थिति में किसी का नाम न मतदाता लिस्ट में हटाया जाएगा और ना ही उन्हें इनरोलमेंट से रोका जाएगा। 

Tags:    

Similar News