भारत की पहली Electric Air Taxi, 160 Kmph की स्पीड, 200Km की रेंज, आम लोगों के लिए 2 साल बाद लॉन्च होगी

India's first Electric Air Taxi: जिन चीज़ों को हम भविष्य के उपकरण मानते थे, वो हमारा वर्तमान बन चुका है

Update: 2023-02-18 12:15 GMT

India's first Electric Air Taxi: जमाना बदल गया है. जिन चीज़ों को हम भविष्य के उपकरण मानते थे वो हमारा वर्तमान बन चुके हैं. ऐसे कई देश हैं जिन्होंने उड़ने वाली कार बना दी है और कई देशों में उड़ने वाली बाइक का उड़ना भी शुरू हो गया है. अब भारत भी टेक्नोलॉजी के मामले में किसी से पीछे नहीं है. भारत में भी देश की पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी का इन्वेंशन किया गया है. 

Aero Show में पेश हुई Electric Air Taxi

बेंगलुरु के बाहर येलहंका वायु सेना स्टेशन परिसर में चल रहे 'एयरो इंडिया' शो के दौरान. इस शो में लोग उस समय हैरान रह गए जब देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी (Electric Air Taxi) का प्रदर्शन किया गया. उम्मीद है कि साल 2024 के अंत या फिर 2025 के शुरुआत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. ये एयर टैक्सी 160 किलोमीटर की रफ्तार से 200 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है.


भारत की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी 

यह इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी वर्टिकल टेकऑफ और लैंड कर सकती है. यह 200 KG तक का वजन उठा सकती है. यानी इसमें दो लोग सवार हो सकते हैं. यह सड़क में चलने वाली कार से 10 गुना ज़्यादा तेज होगी। क्योंकि यह सड़क में चलेगी नहीं बल्कि हवा में उड़ेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि Electric Air Taxi को भारत में आम लोगों के लिए 2025 में लॉन्च कर दिया जाएगा।  

Indian Army Jetpack भी पेश हुआ 


Aero Show में इंडियन आर्मी के लिए जेट पैक भी पेश किया गया है. जिसे बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी ने बनाया है. दरअसल इसे पहनकर इंसान जेट बन जाता है और हवा में उड़ सकता है. पूरी तरह से स्वदेशी ये सूट 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से सात से नौ मिनट तक 10 किलोमीटर तक दूर हवा में उड़ सकता है.

Similar News