Hero ने लांच की दो दमदार Electric Cycle, सिंगल चार्ज में चलेगी 35 km तक

हीरो (Hero) ने लांच की दो इलेक्ट्रिक साइकल्स।

Update: 2021-12-28 14:09 GMT

Hero F2I Hero F3I Launced In India: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) की बढ़ती लोकप्रियता ने टू व्हीलर सेगमेंट में बहुत मुनाफा प्राप्त किया है और कंपनियां अब इसका विस्तार करने इलेक्ट्रिक साइकिल को भी बढ़ावा देना चाहती है। जिसकी शुरुआत हीरो (Hero) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Cycle) की पेशकश के साथ आरंभ किया है। 

भारत के प्रमुख टू व्हीलर कंपनी हीरो अपने हीरो इलेक्ट्रो फर्म में हीरो साइकिल डाइलेक्ट्रिक डिवीजन में F2I और F3I के नाम से इलेक्ट्रिक साइकिल की पेशकश की है जिसे लंबे सफर के लिए बहुत उपयोगी बताया गया है। भारत में ईंधन पर खर्च को लेकर बहुत विवाद है शायद इस इलेक्ट्रिक साइकिल से इस समस्या का समाधान मिले।

इस इलेक्ट्रिक साइकिल से कम्पनी ने कहा है की शहर और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों के लिए उपयोगी होगी जो आपको गांव तथा शहरों दोनों की सड़कों पर आरामदायक अनुभव देगी। हीरो F2I, हीरो F3I साइकिल कंपनी ने दोनों में सिंगल चार्ज में आप 35 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं।

Hero Electric Cycle Features:

Hero F2I और Hero F3I में 100mm का सस्पेंशन दिया गया है तथा सात गियर स्पीड भी है। दोनों ही बाइक्स में चलाने वाले को चार राइडिंग मोड मिलते हैं। जिसमें राइडर अपने रास्ते के अनुसार मोड बदलकर सफर को और अच्छा बना सकता है।

बाइक में स्मार्ट डिस्प्ले दिया गया है जिसमें आप चार मोड अर्थात क्रूज, मैनुअल, पेडलिंग तथा थोटेल हैं जिनमे से आप एक चुन सकते हैं। पेडेलिंग मोड में 35 किलोमीटर की रेंज मिलती है और थोटल में 27 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

इन बाइक्स की खरीद ऑनलाइन लेक्ट्रो नेटवर्क के द्वारा की जा सकती है। लेक्ट्रो नेटवर्क के अंतर्गत कुल 600 डीलर्स के पास और इससे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है बावजूद इसके इनकी कीमत ₹1 लाख तक होती है।

Tags:    

Similar News