Google Doodle Bhupen Hazarika: जानिए कौन थे डॉ भूपेन हज़ारिका?

Update: 2022-09-08 02:11 GMT

Google Doodle Bhupen Hazarika: गूगल फेमस लोगो का बर्थडे हमेशा गूगल डूडल लगा कर सेलिब्रेट करता है। एक बार फिर गूगल ने ऐसा किया है। बता दें कि गुरुवार को याने की आज डॉ. भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती (96th Birth Anniversary of Dr. Bhupen Hazarika) है तो उसे सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने इनका डूडल अपने सर्च इंजन पर लगाया है।

आइये जानते हैं डॉ. भूपेन हजारिका के बारे में

डॉ भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) असम राज्य (Assam State) के गीतकार, संगीतकार, कवि, अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। वे असम में ही नहीं पूरे भारत में अपने कला को लेकर फेमस थे। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरष्कारों से नवाज़ा जा चुका है। उन्होंने असम राज्य की संस्कृति को अपनी कला के द्वारा भारत के सभी हिस्सों में पहुंचाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर, 1926 को ऊपरी असम के सादिया में हुआ था। वे गायन में अपने पिता नीलकांत हजारिका जो एक स्कूल शिक्षक थे और अपनी मां शांतिप्रिय हजारिका से प्रभावित थे।

डॉ. भूपेन हजारिका को साल 1975 में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। उन्हें साल 1992 में इनको फिल्म जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहेब फाल्के इनको दिया गया। जिसके बाद 2009 में इन्हे असम रत्न और संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 2011 में डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी कला के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं साल 2019 में इन्हे भारत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न को दिया गया और बता दें कि इन्हे यह मरणोपरांत दिया गया था।

जानकारी के अनुसार डॉ. भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) का निधन 5 नवंबर 2011 को 85 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ।

Tags:    

Similar News