Facebook का ये नया App देगा TikTok को टक्कर, Beta Version हुआ लांच, जानिए कैसे करेगा काम...

Tech Desk. Facebook Collab नाम से एक नया App लांच करने जा रहा है। TikTok पिछले कुछ समय से चर्चा में है और इस वजह से देश में इसके यूजर्स इससे

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

Tech Desk. Facebook Collab नाम से एक नया App लांच करने जा रहा है। TikTok पिछले कुछ समय से चर्चा में है और इस वजह से देश में इसके यूजर्स इससे नाराज भी है। हालांकि, अब तक इसे टक्कर देने के लिए कोई बड़ी ऐप नहीं आई थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।

सोशल नेटवर्किंग कंपनी Facebook ने अपने यूजर्स के लिए एक नई ऐप तैयार की है जो TikTok को टक्कर देगी। फिलहाल यह एक्सपेरीमेंट से गुजर रही है और इसका नाम Collab है। फिलहाल यह iOS के Beta Only यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगी। इस ऐप की मदद से आप TikTok की ही तरह वीडियो बना सकते हैं, देख सकते हैं और वीडियो मिक्स भी कर सकते हैं।

Infinix Hot 9, Infinix Hot 9 Pro भारत में आज लॉन्च हुआ

कंपनी ने अपनी आधिकारिक पोस्ट में लिखा है कि Collab के साथ लोगों को कहीं से भी एक ओरिजनल म्यूजिक वीडियो बनाने की क्रिएटिव सुपरपावर दे ने जा रहे हैं। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में एक वीडियो कॉलिंग ऐप CatchUp लॉन्च की है जिसकी मदद से यूजर कई लोगों को एक साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं।

ऐसे करेगी काम

इस ऐप की मदद से यूजर तीन छोटे वीडियो बना सकता है जो आपस में सिंक होकर चलते हैं। साथ ही इसकी मदद से आप और भी काफी कुछ कर सकते हैं। इस ऐप को यूज करने के लिए आपको किसी तरह का म्यूजिकल अनुभव होना जरूरती नहीं है। एक बार आपने वीडियो बना लिया तो इस आप शेयर कर सकते हैं साथ ही दूसरे यूजर्स भी इसे अपडेट कर सकते हैं। आप इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे।

jio लांच कर तबाही मचाने वाले अम्बानी, फिर एक बड़ी तैयारी में, पढ़िए

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:   FacebookTwitterWhatsApp
TelegramGoogle NewsInstagram

Similar News