ICC T20 World Cup 2021: श्री लंका टी 20 वर्ल्ड कप टीम की हुई घोषणा, दासुन शनाका होंगे कप्तान, परेरा की वापसी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Shri Lanka Cricket Board) ने ICC T20 World Cup के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है।

Update: 2021-09-13 01:56 GMT

इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई (UAE) और ओमान (Oman) में होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम की श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Shri Lanka Cricket Board) ने घोषणा कर दी है।

 ICC World T20 Sri Lanka captain

आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) श्री लंका की टीम का नेतृत्व दासुन शनाका (Dasun Shanaka) करेंगे। 

ये नहीं खेल पाएंगे 

निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और दनुष्का गुणथिलाका (Danushka Gunathilaka) जिन्हें जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर कोविड -19 प्रोटोकॉल (COVID-19 Protocol) तोड़ने के लिए एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था वो इस बार का टी 20 विश्व कप नहीं खेल पाएंगे।  

परेरा की वापसी  

चोट के बाद कुसल परेरा (Kusal Perera) की वापसी से परेरा की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग कर रहे मिनोड भानुका (Minod Bhanuka) भी नहीं खेल पाएंगे।

नया चेहरा 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले और हेनरिक क्लासेन को आउट करने वाले 21 वर्षीय ऑफ स्पिनर महेश थेक्षाना (Mahesh Thekshana) को शामिल किया गया है।

Shri Lanka T20 World Cup 2021 Playing Squad 


Shri Lanka ICC Men's T20 World Cup 2021 Playing Squad :श्रीलंका टीम (Shri Lanka ICC Men's Team) इस प्रकार है: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, कुसल जनीथ परेरा, दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, कामिन्दु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, नुवान प्रदीप, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रे, प्रवीण जयविक्रे दीक्षाना।

रिजर्व- लाहिरू कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, अकिला धनंजय, पुलिना थरंगा।

Sri Lanka के T20 World Cup के कोच (Coach) मिकी आर्थर (Mickey Arthur) हैं, जो टीम के बल्लेबाज भी हैं। आर्थर दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। मिकी आर्थर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर है। 

3 अक्टूबर को टीम होगी ओमान रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका को टी20 विश्व कप से पहले 7 और 9 अक्टूबर को ओमान के खिलाफ दो टी20 मैचों में हिस्सा लेने के लिए 3 अक्टूबर को ओमान (Oman) के लिए रवाना होना है।

12 और 14 अक्टूबर को दो प्रैक्टिस मैच

श्रीलंका अपना टी20 विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले 12 और 14 अक्टूबर को आईसीसी द्वारा आयोजित विश्व कप के दो अभ्यास मैच भी खेलेगा।

Tags:    

Similar News