महेंद्र सिंह धोनी के Ex Girlfriend की सामने आई तस्वीर, फैंस ने कहा कुछ ऐसा

नई दिल्ली: दुनिया के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Cricketer Mahendra Singh Dhoni) किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने कई ख़िताब जीते थे.

Update: 2021-06-07 18:46 GMT

नई दिल्ली: दुनिया के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Cricketer Mahendra Singh Dhoni) किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने कई ख़िताब जीते थे. आज भी महेंद्र सिंह धोनी को सफल कप्तानों में गिना जाता है. बता दे की महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले करोडो में है. यही नहीं इन्हे फॉलो करने वाले भी करोडो में है. भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से सन्यास ले लिया हो लेकिन आईपीएल (IPL) में धोनी को खेलता देख फैंस आज भी बेकाबू हो जाते है. धोनी क्रिकेट लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चे में रहते है. आज हम आपको बताने जा रहे है की धोनी ने अपनी पति साक्षी के पहले किस एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे. 

इनसे जुड़ा नाम 

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया में हमेशा एक्टिव रहते है. पल-पल की खबरे अपने फैंस के साथ वो शेयर करते है. बता दे की महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बायोपिक भी बन चुकी है. जिसमे MS DHONI का रोल बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था. बता दे की साक्षी से शादी होने के पहले महेंद्र सिंह धोनी का नाम साउथ की मशहूर एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) से जुड़ा था. राय लक्ष्मी ने हिंदी फिल्मो में भी काम किया था.  राय लक्ष्मी धोनी के साथ अफेयर को लेकर चर्चे में आ गई थी. 

यहाँ हुई थी मुलाक़ात 

महेंद्र सिंह धोनी और राय लक्ष्मी के चर्चे तेजी से सोशल मीडिया में फ़ैल रहे थे. इस बीच दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था. जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाक़ात 2008 में आईपीएल मैच के दौरान ही हुई थी. महेंद्र सिंह धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड ज्यादातर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती है. यही नहीं हाल ही में बोल्ड फोटो डाल सबको चौका दिया था.

धोनी को लेकर किया था खुलासा 

एक इंटरव्यू के दौरान राय लक्ष्मी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की उनके जीवन में सबसे ज्यादा दागदार चीज़ थी वो है धोनी से रिश्ता रखना। हम दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे. हमारा रिलेशनशिप एक दम बकवास था. मेरे करियर में रिलेशनशिप रुकावट बनता जा रहा था. बहरहाल आज भी हम अच्छे दोस्त है और एक दूसरे की इज़्ज़त भी करते है. 

Similar News