Hast Rekha Gyan: हस्तरेखा बताती है, आपको कब और कौन सी बीमारी होगी, जानिए

Hast Rekha Gyan: हस्तरेखा से केवल धन कमाने या कब तक का जीवन है सिर्फ इसका पता नही लगाया जाता।

Update: 2022-03-22 02:49 GMT

Hast Rekha Gyan: हस्तरेखा से केवल धन कमाने या कब तक का जीवन है सिर्फ इसका पता नही लगाया जाता। हस्तरेखा से जीवन सी जुड़ी कई छोटी-बड़ी बीमारी का भी पता लगाया जा सकता है। आज हम हस्तरेखा के माध्यम से यह बताने जा रहे हैं कि आपको भविष्य में जीवन के किस पड़ाव पर कौन सी बीमारी परेशान करेगी। वैसे तो यह सभी को पता है कि जैसे-जैसे उम्र ढलती है बीमारी मानव शरीर पर हावी होने लगते हैं। लेकिन जीवन में किसी बडी बीमारी के बारे में अगर समय रहते पता चल जाय तो सावधानी और परहेज से अपने को उस बीमारी से बचाया जा सकता है। आइये जाने इस सम्बंध में क्या कहता है हस्तरेखा।

ऐसे करें बीमारी की पहचान

  • कहा गया है कि अगर ह्दय रेखा या हाथ के मंगल क्षेत्र में काल तिल है या फिर कोई द्वीप बना है तो हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।
  • अगर शनि पर्वत के नीचे मस्तिष्क रेखा पीली पड़ जाय तो समझ लेना चाहिए कि अचानक से बेहोश होने की सम्भावना है।
  • अगर चंद्र पर्वत पर नक्षत्र का निशान हो तो जातक को पेट से जुड़ी बीमारी का सामना करना पड़ता है।
  • जिनके हाथ में मस्तिष्क रेखा पर शनि क्षेत्र के नीचे के भाग में जंजीर जैसे निशान हो तो फेफडे या फिर गले से सम्बंधित बीमारी हो सकती है।
  • अगर शनि पर्वत उभरा हुआ है और उसके पास कई रेखाएं हैं तो दांत से जुडी परेशान हो सकती है।
  • कहा गया है कि अगर जातक के हाथ में पाये जाने वाले नाखून पीले पड जायं तो उसे समझ लेना चाहिए कि आंतो से जुड़ी समस्या होंगी।
  • अगर शनि पर्वत के नीचे द्वीप का निशान उभर रहा है तो रीढ़ की हड्डी से जुडी परेशानी हो सकती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। 

Tags:    

Similar News