Woman In Dreams: सपने में नजर आई महिलाओं के ये रूप, आपकी किस्मत खोल सकते हैं

Woman In Dreams: सोने के दौरान आने वाले सपनें आपके जीवन के लिए काफी अहम होते हैं।

Update: 2022-06-06 10:01 GMT

Dream Predictions/Can Dreams Predict The Future?: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं का उल्लेख किया गया है। कई बार सपने में महिलाएं नजर आती हैं। महिलाओं का अलग-अलग रूप आपके भविष्य (Future) में आने वाले अच्छे और बुरे पहलुओं की ओर संकेत करता है। यहां यह जानने का प्रयास करेगें कि सपने में आने वाली कौन सी महिला आपके जीवन के लिए शुभ और अशुभ है।

सुंदर और परी वाली महिला

सपने में किसी व्यक्ति को सुंदर महिला या फिर परी दिखाई देती है, तो इसे भी शुभ संकेत ही माना जाता है। यह सपना घर में कलह-कलेश से छुटकारा मिलने की ओर संकेत करता है, साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है, वहीं इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के संकेत होते हैं।

गहने पहने हुई महिला

अगर कोई सपने में किसी महिला को गहने पहने हुए देखता है, तो लंबे समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होने वाला है, इसलिए सही योजना के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ऐसा करने से आपको काम में मनचाही सफलता हासिल होगी।

वृद्ध महिला का दिखना

स्वप्न शास्त्र का मानना है कि अगर सपने में वृद्ध महिला दिखाई देती है, तो समझ लें कि बहुत जल्द ही आपकी किस्मत खुलने वाली है. धन की प्राप्ति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के भी संकेत देता है. इसलिए सपने में वृद्ध महिला का दिखना खुशी की बात होती है।

नोट- यहाँ दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Tags:    

Similar News