What Happened After Death: मरने के बाद आत्मा और जीवन का क्या होता है इस वैज्ञानिक ने बता दिया है

What Happened After Death: एक ब्रम्हाण्ड वैज्ञानिक ने दावा किया है कि मरने के बाद ना तो कोई आत्मा रहती है न कोई दूसरा जीवन होता है

Update: 2022-02-10 09:35 GMT

What Happened After Death: कई लोग यह सोचते रहते हैं कि मरने के बाद क्या होता है, उस आत्मा का क्या होता है और क्या मरने के बाद भी कोई दूसरा जीवन होता है? इस रहस्य को सुलझाने के लिए एक खगोलीय वैज्ञानिक ने कई दिनों तक शोध किया और उस रिसर्च का जो नतीजा निकला वह काफी चौकाने वाला है। 

वैज्ञानिक ने धर्म और विज्ञान को मिलाकर मृत्यु के बाद क्या होता है इस विषय पर कई दिनों तक शोध किया। जाहिर है इस टॉपिक में हमेशा धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क वाले लोगों की बहस होती रहती है। ऐसे में जिस वैज्ञानिक ने मृत्यु के बाद के जीवन से रहस्य से जो पर्दा उठाया है उसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। 
कॉस्मोलॉजिस्ट डॉ सीन कैरोल (Dr Sean Carroll) ने दावा किया है कि अगर दुनिया में सबकुछ विज्ञान के नियमों के अनुसार हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि मौत के बाद कोई दूसरा जीवन हो। अपनी जिंदगी फिजिक्स की पढाई में बिता देने वाले डॉ सीन ने कहा है कि किसी भी जीव की मृत्यु के बाद उसकी चेतना ब्रम्हांड में नहीं रह सकती। 

और क्या कहा 

Scientific American में लिखें डॉ सीन के आर्टिकल में यह बताया गया है कि किसी भी जीव के मरने के बाद उसकी चेतना या आत्मा किसी न किसी रूप में मौजूद तो रहती है। हमारी जिंदगी को फिजिक्स के नियमों के आधार पर ही समझा जा सकता है। इन नियमों के अनुसार ऐसा कोई रास्ता नहीं है, जो मरने के बाद हमारे दिमाग में मौजूद जानकारी को बनाए रखे, डॉ सीन का कहना है कि एटम और कुछ जानी-पहचानी वैज्ञानिक शक्तियां हैं, वहां कोई रास्ता नहीं है जिससे मरने के बाद आत्मा कहीं सर्वाइव कर सके. 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसान के मरने के बाद उसके दिमाग पर अध्यन किया जा सकता है। डॉ सीन के इस तर्क से कई वैज्ञानिक सहमत नहीं है। वहीं फिजिक्स के हिसाब से डॉ सीन की यह थ्योरी धर्म में लिखीं बातों से मेल नहीं खाती। 
Tags:    

Similar News