Vastu Tips: गलत सीढ़ियों की दिशा और पानी की व्यवस्था बन सकती है आर्थिक तंगी का बड़ा कारण

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत सीढ़ियों की दिशा और पानी की व्यवस्था आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है।

Update: 2021-09-27 02:50 GMT

Vastu Shashtra Hindi Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) के हिसाब आपकी आर्थिक स्थिति का संबंध आपके घर में पानी की सप्लाई के सिस्टम और सीढ़ियों की दिशा से जुड़ा होता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार तो आता ही है कर्ज भी बहुत जल्दी उतरने लगता है। दरअसल लोग काफी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं। लाख कोशिश के बाद भी कर्ज का बोझ कम नहीं हो रहा है। ऐसे में आपको घर का वास्तु ठीक करने की जरूरत है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढियाँ 

वास्तु शास्त्र (Vastu Shatra) के हिसाब से घर या दुकान की सीढ़ियां पूर्व दिशा से शुरू होनी चाहिएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति तेजी से सुधरती हैं। जबकि पश्चिम दिशा की ओर से सीढ़ी शुरू होती हैं तो इसे अशुभ माना जाता है। इससे पूरे परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और कर्ज का बोझ भी उनपर बढ़ता चला जाता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर या दुकान में पानी का इंतजाम उत्तर दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आती है साथ ही। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती चली जाती है। परिवार में एकता भी बढ़ती है।

Tags:    

Similar News