Vastu Tips: एक ऐसा पुष्प जिसे घर में लगाने से होता है वास्तुदोष दूर

पारिजात का पौधा वास्तु दोष को दूरने करने में भी मदद करता है।

Update: 2021-12-06 06:13 GMT

Parijat / Night Jasmine / Harsingar Flower Vastu Benefits: हमारी धार्मिक मान्यताओं में कई ऐसे पौधों नदियों तथा फलों के बारे में कहा गया है कि वह देवलोक से धरती पर आये हैं। ऐसे में उनका महत्व और प्रभाव भी बढ़ जाता है। वहीं इन पौधों में चमत्कारिक गुण होना बताया गया है। कई पौधों के विषय में वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया और उनके चमत्कारिक गुणों को पुष्ट किया है। जै

से नदियों में गंगा के जल को पवित्र तथा पाप नाशनी बताया गया है। वैज्ञानिक भी गंगाजल को लेकर कई रिसर्च कर चुके है। आज हम एक ऐसे पुष्प या कहें पूल के बारे में चर्चा करने जा हरे हैं जिसके सम्बंध में कहा गया है कि यह फूल चमत्कारिक है। यह देवलोक से धरती पर लाया गया था।

देवलोक से आया है यह फूल

हम बात कर रहे हैं हरसिंगार (Harsingar) या पारिजात (Parijat) कहे जाने वाले फूल की। इसका वानस्पतिक नाम 'निक्टेन्थिस आर्बोर्ट्रिस्टिस' है। वहीं अंग्रेजी में इसे नाइट जैस्मीन (Night Jasmin) भी कहते हैं। धर्मशास्त्र के अनुसार पारिजात की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी। जिसे इंद्र ने स्वर्ग में लगा दिया। बाद में नरकासुर का वध करने के बाद इंद्र भगवान श्री कृष्ण को पारिजात की माला भेट किया।

चिरयौवन हुई देवी रूक्मिणी

कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के दिये पारिजात के पुष्प को लाकर देवी रुक्मिणी को दिया। जिसके प्रभाव से देवी रुक्मिणी चिरयौवन को प्राप्त हो गई। लेकिन इससे सत्यभामा नाराज हो गई और वह भी पारिजात की मांग श्री कृष्ण से करने लगी। जिसके बाद भगवान श्री कृष्ण को पारिजात का पौधा धरती पर लाना पड़ा था।

पारिजात की कई है विशेषताएं (Parijat Flower Vastu Benefits)

  • पारिजात के फूल का स्पर्स करने से थकान दूर हो जाती है।
  • इसके फूलों को माता लक्ष्मी को चढ़ाने से वह प्रसन्न होती है।
  • पारिजात में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए पारिजात के पौधे के पास गंदगी नही रखनी चाहिए।
  • पारिजात फूल के सम्बंध में कहा जाता है कि जमीन पर गिरा हुए फूल भी भगवान को चढ़ाया जा सकता है।
  • पेड़ से टूट जाने और जमीन पर गिरने के बाद इस फूल की खुसबू बढ़ जाती है।
  • जमीन पर गिरा पारिजात का फूल भगवान को काफी प्रिय है।
  • पारिजात का फूल धारण करने से चिरयौवन की प्राप्ति होती है।
  • जिस घर में पारिजात का पौधा लगा होता है उस घर के सभी वास्तुदोष दूर हो जाते है।
Tags:    

Similar News