Vastu Tips Of Tulsi Plant: तुलसी करेगी हर मनोकामना पूरी, माँ लक्ष्मी का होता है वाश

Vastu Tips Of Tulsi Plant: तुलसी करेगी हर मनोकामना पूरी, माँ लक्ष्मी का होता है वाश! Vastu Tips Of Tulsi Plant: Tulsi will fulfill every wish, Mother Lakshmi gets washed

Update: 2022-05-09 18:10 GMT

Vastu Tips Of Tulsi Plant: जगत के पालनहार कहलाने वाले भगवान श्री नारायण विष्णु जी की पूजा अगर विधि विधान से की जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि अगर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो भगवान विष्णु की अवश्य पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं वह व्यक्ति धनवान हो जाता है। उसकी दरिद्रता दूर हो जाती है।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बताया गया है कि शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और व्रत रखें।

शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का जलाभिषेक कराएं। ऐसा करने पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पूजा के दौरान शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को लाल रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए।

शुक्रवार के दिन जब तुलसी पर जल चढ़ाएं उस समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

तुलसी में प्रतिदिन जल देना चाहिए जल अर्पित करने के बाद ठीक है कुछ पत्तों को तोड़कर पात्र में डाल लें और उसे घर में छिड़काव कर भगवान का आशीर्वाद मांगे।

घर के मंदिर में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति जलाएं वही 11वें दिन 11 कन्याओं को भोजन करवाना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News