Vastu Tips: घर की छत पर रखी ऐसी चीज़ तो आपकी जिंदगी में आ सकता है संकट, जानिए!

व्यक्ति घर की छत को कबाड़ खाना बना कर रख देते हैं। जितनी भी घर की अनुपयोगी चीजें होती हैं उन्हें हम छत पर ले जाकर रख देते हैं।

Update: 2022-02-13 05:12 GMT

व्यक्ति घर की छत को कबाड़ खाना बना कर रख देते हैं। जितनी भी घर की अनुपयोगी चीजें होती हैं उन्हें हम छत पर ले जाकर रख देते हैं। ऐसा इसलिए करते हैं कि शायद है कभी इन टूटे-फूटे सामानों की भी आवश्यकता न पड़ जाए। लेकिन वास्तु शास्त्र में इन सामानों को छत पर रखने का विरोध किया गया है। वास्तु शास्त्र में इसे पूर्ण रूप से निषेध बताया गया है।

जीवन में आते हैं संकट

शास्त्र के अनुसार इस तरह से छत पर चीजें रखने से कई तरह के संकट जीवन पर आते हैं। हमें सदैव इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जो भी उपयोग में आने वाली चीजें हैं उन्हें हम सुरक्षित रख लें तथा उपयोगी चीजों को घर से बाहर कर दें।

घर में बढ़ती है नकारात्मकता

अगर इस कार्य को करने में थोड़ा भी विलंब होता है और कबाड़ ज्यादा समय तक छत पर रखा रह गया तो वह अपना नकारात्मक प्रभाव पूरे घर पर डालेगा। घर के सभी सदस्य इतने परेशान हो जाएंगे की आपने सोचा भी नहीं होगा।

घर मंदिर के समान है

सहसा लोगों को इन बातों पर विश्वास नहीं होता। लेकिन ऐसे लोगों को यह भी सोचना चाहिए कि घर एक मंदिर है। क्या मंदिर में कबाड़ रखना उचित है। वही घर की छत का उदाहरण व्यक्ति अपने जीवन में देता है।

कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि इसके सर पर तो छत भी नहीं है। अगर छत मिल जाती है तो उसकी देखभाल भी वास्तु के अनुसार अवश्य करना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News