Vashikaran In Hindi: क्या सच किसी को वशीकरण से वश में किया जा सकता है? ये रहा जवाब

Vashikaran In Hindi: क्या सच किसी को वशीकरण से वश में किया जा सकता है! Can one really be subdued by Vashikaran

Update: 2022-06-19 09:20 GMT

Vashikaran In Hindi: वशीकरण के नाम में अर्थ छिपा हुआ है। वशीकरण शब्द का अर्थ दूसरे को अपने बस में करना है। वशीकरण का उपयोग आज से नहीं सदियों से किया जा रहा है। यह एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से लोगों को अपने वश में किया जाता है। लेकिन एक प्रश्न उठता है क्या वशीकरण के माध्यम से किसी को हरदम के लिए अपने वस में किया जा सकता है। और अगर नहीं किया जा सकता तो फिर वशीकरण का क्या मतलब है। लोग वशीकरण क्यों करते हैं। आइए इन सभी प्रश्नों का उत्तर हम इस लेख में ढूंढे।

क्या है वशीकरण

वशीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी भी व्यक्ति को पूरी तरह से अपने बस में करने का प्रयास किया जाता है। यह प्रयास किस हद तक सफल होता है यह वशीकरण की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। हां इतना जरूर कहा जा सकता है की वशीकरण अस्तित्व आज से नहीं प्राचीन काल से है। इसका प्रयोग भी काफी समय से चला आ रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि वशीकरण काफी समय से अस्तित्व मे है।

दो तरह का होता है वशीकरण

वशीकरण मुख्य रूप से 2 तरह का होता है। पहला सफेद वशीकरण और दूसरा काला वशीकरण। दोनों ही तरह के वशीकरण का उपयोग लोगों द्वारा काफी समय से किया जा रहा है। सफेद वशीकरण कोई गलत प्रक्रिया नहीं है। इसके माध्यम से कई तरह के रोगों का इलाज भी संभव होता है। इसके विपरीत काले वशीकरण के संबंध में कहा गया है कि यह तंत्र विद्या पर आधारित होता है। इससे भी लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। लेकिन कई बार इसका गलत उपयोग होने की जानकारी मिलती है।

सफेद वशीकरण

सफेद वशीकरण से आप किसी भी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। वह आपकी ओर खिंचा चला आएगा। इस तरह के वशीकरण में मोहिनी माता का स्मरण कर कई उपाय किए जाते हैं। ज्यादातर इसका उपयोग ध्यान केंद्रित करने, व्यक्ति को कैरियर बनाने के लिए एक साधन के रूप में उपयोग किया जाता है।

काला वशीकरण

काला वशीकरण पूरी तरह से तंत्र विद्या पर आधारित होता है। इसके लिए कई तरह के तंत्र मंत्र किए जाते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सामने वाले व्यक्ति की मानसिक दशा को पूर्णरूपेण वस में किया जाता है।

कितना संभव है वस में करना

लेकिन बताया गया है कि वशीकरण एकमात्र प्रक्रिया है। इससे किसी भी व्यक्ति को काफी समय के लिए वश में नहीं किया जा सकता। अगर कोई पूर्णरूपेण बस में करने की बात कहता है तो वह निरर्थक और गलत है। वशीकरण एक चेतन मन को अवचेतन अवस्था में परिवर्तित किया जाता है। लेकिन यह परिवर्तन बहुत देर तक संभव नहीं। क्योंकि कुछ देर के पश्चात दिमाग अपनी स्वाभाविक प्रक्रिया के द्वारा अवचेतन मन को पुनः जागृत कर देता है। और मनुष्य की चेतना वापस आ जाती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Similar News