गुरूवार 2 सितम्बर राशिफल: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला हैं। इस समय उनका भाग्य खूब साथ देगा तो वहीं धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

Update: 2021-09-02 04:38 GMT

Thursday 2nd September Horoscope : 2 सितम्बर 2021 दिन गुरूवार कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला हैं। इस समय ग्रहों की स्थिति कुछ प्रकार हैं। सूर्य एवं मंगल सिंह राशि में हैं तो वहीं राहु वृषभ राशि में, जबकि चन्द्रमा मिथुन राशि में है। इसी तरह बुध एवं शुक्र कन्या राशि में, तो केतु वृश्चिक राशि में है। ऐसे ही गुरू कुंभ तो शनि मकर राशि में हैं। गुरू एवं शनि दोनों ही वक्री अवस्था में है। बुध एवं सूर्य स्वग्राही हैं, जबकि शुक्र नीच के हैं। ऐसे में कुछ ग्रह नक्षत्र कई राशियों के जातक पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों धन लाभ हो सकता हैं। इन पैसों को ये जातक संजो कर रखे। कहीं निवेश अथवा किसी को देने की जरूरत नहीं है। परिणाम स्वरूप पैसे फंसने के योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। जबकि प्रेम संबंध व व्यापार ठीकठाक रहेगा।

सिंह राशि

रूके हुए पैसे मिलने के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पुराने स्त्रोतों के माध्यम से पैसा आने की उम्मीद है। व्यापारिक क्षेत्र उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रेम के मामले में संबंध ठीकठाक रहेंगे।

धनु राशि

यह समय उत्तम हैं। जीवन साथी का साथ मिलेगा। व्यापार व नौकरी पेशा लोगों की तरक्की हो सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मीन राशि

घरेलु सुख-समृद्धि में इजाफा होगा। प्रेम संबंध उत्तम रहेगा। कुल कलहकरी सृष्टि का सृजन हो रहा हैं। लिहाजा इससे बचने का प्रयास करें। नौकरी पेशा वाले लोगों भाग्य साथ देगा। आय में वृद्धि होगी।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी पूर्णतः सत्य एवं सटीक है इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। इसलिए किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Tags:    

Similar News