इस पौधे को बताया गया है माता लक्ष्मी का स्वरूप, ऐसे करें पूजा तो बढ़ने लगेगा धन

हिंदू धर्म में कई पौधों को देवताओं के समान उनका स्वरूप माना गया है।

Update: 2022-05-10 09:52 GMT

हिंदू धर्म में कई पौधों को देवताओं के समान उनका स्वरूप माना गया है। इन पौधों की पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पौधे को धन की देवी माता लक्ष्मी माता का स्वरूप कहा गया है। माता लक्ष्मी जिस पर भी कृपा करती हैं उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती। पृथ्वी पर पाए जाने वाला तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का स्वरूप है। साथ ही बताया गया है कि इस पौधे की विधि-विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कई समस्याओं से मिलती है मुक्ति


तुलसी के पौधे के संबंध में कहा गया है कि इसमें धनधान्य देने के साथ ही कई तरह की समस्याओं से मुक्ति दिलाने की क्षमता होती है। धन तो प्राप्त होता ही है साथ ही और भी कई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उदाहरण के तौर पर इसका विवाह न हो रहा हो, घर में वास्तु दोष हो या फिर मन्नत पूरी नहीं हो रही है वह तुलसी के पौधे की पूजा करें सभी काम बन जाएंगे।

अगर बिजनेस में हो रहा घाटा


अगर आपको व्यापार में घाटा हो रहा है तो तुलसी के पौधे को घर में लगाएं। हर शुक्रवार स्नान के बाद पवित्र वस्त्र धारण कर तुलसी के पौधे को कच्चा दूध से स्नान करवाएं। आरती पूजा कर भोग लगाएं। माता को लगाए गए भोग को ले जाकर किसी सुहागन महिला को दान करें।

पूर्ण होगा मनोकामना

अगर आपकी मनोकामना काफी समय से पूर्ण नहीं हो रही है तो इसके लिए आप तुलसी के पत्ते का टोटका करें। आपको करना यह है कि क्लास में पानी भरे और उसमें कुछ तुलसी के पत्ते तोड़कर डाल दें। 24 घंटे पश्चात उस जल को लेकर घर के हर कोने में छिड़काव करें। इस कार्य को करते समय परहेज रखें। बताया गया है कि यह कार्य करते हुए आपको कोई दूसरा व्यक्ति देखने न पाये।

वास्तु दोष करें दूर

अगर घर में वास्तु दोष है तो घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। तुलसी के पौधे को अग्नेय कोण की दिशा में लगाना चाहिए। गाय के घी का दीपक जलाना उत्तम बताया गया है।

दूर होती है विवाह की दिक्कत

कहा गया है कि अगर आपके विवाह में दिक्कत आ रही है। कई बार विवाह का रिस्ता लगने के बाद टूट जाता है तो अपको तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसे लोगों को प्रतिदिन स्नान के बाद तुलसी का जल देना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही वाधा दूर हो जाती है।

Tags:    

Similar News