घर का यह स्थान होता है अत्यंत संवेदनशील, यहां पर बैठकर कभी न करें भोजन और कुछ कार्य

घर को मंदिर की उपमा दी जाती है। अगर कहा जाए कि यह उपमा कोरी बात नहीं है तो यह कोर्ठ अतिसियोक्ति नहीं है।

Update: 2022-02-01 06:10 GMT

घर की सफाई 

घर को मंदिर की उपमा दी जाती है। अगर कहा जाए कि यह उपमा कोरी बात नहीं है तो यह कोर्ठ अतिसियोक्ति नहीं है। वास्तव में घर मंदिर ही होता है। क्योंकि हम घर में देवी देवताओं की स्थापना करवाते हैं। साथ में घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार किया जाता हैं। लेकिन क्या हमें पता है जिस तरह मंदिर में पूजा, भोजन, हवन तथा अन्य कार्यों के लिए एक नियत स्थान होता है। वैसे ही घर में इस तरह की व्यवस्था बनाई जाती है। ऐसे में कुछ नियम है जिनका घर में हमें पालन करना होता है।

घर के नियमों का करें पालन

अगर घर के इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम कुछ ऐसी ही बातों के सम्बंध मे चर्चा कारेगें। हमारे धर्म शास्त्रों में घर के कुछ खास स्थानों को अतिसंवेदनशील बताया गया है। कहा गया है कि अगर उन स्थानो पर बैठकर कुछ कार्य किया जाये तो उसका लाभ मिलने के बजाय नुक्सान झेलना पड़ता है।

देहलीज में बैठकर न करें 

  1. हमारे धर्म शास्त्रों तथा प्रचलित मान्यताओं में दहलीज को बहुत पवित्र स्थान बताया गया है।
  2. कहा गया है कि दहलीज पर बैठकर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए।
  3. कहा गया है कि दहलीज में देवताओं का वास होता है।
  4. दहलीज में संध्या के समय नहीं बैठना चाहिए।
  5. हमें घर के मुख्य द्वार पर कभी भी पैर नहीं मारना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है।
  6. मुख्य द्वार के दहलीज के बगल में संध्या के समय दीप जलाना चाहिए।
  7. चौखट के समाने जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।
  8. अगर चौखट के सामने जूते-चप्पल उतारे जाते हैं तो धर्म के अनुसार यह माना जाता है कि वह भगवान के समाने उतारे गये हैं।
  9. दहलीज पर बैठकर कभी भी नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से धर में दरिद्रता का वास हो जाता है।
  10. दरवाजे के ठीक उपर में कैलेंडर या फिर घड़ी नहीं टांगनी चाहिए। इस वास्तु दोष बताया गया है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News