इन चीजों को घर में रखने से कभी नहीं होगी धन की कमी

इन चीजों को घर में रखने से कभी नहीं होगी धन की कमी! There will never be a shortage of money by keeping these things in the house

Update: 2022-05-09 18:13 GMT

अगर आप पूजा-पाठ और वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते हैं तो आपको अपने घर में कुछ ऐसी चीजें लाकर रखनी चाहिए जिनको रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करते। इसके प्रभाव स्वरूप कभी धन की कमी नहीं रहती। आज हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं रखने से घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। साथ ही घर का माहौल भी शांत रहता है।

मां लक्ष्मी और कुबेर की फोटो

लक्ष्मी और भगवान कुबेर को धन का देवता कहा गया है। दोनों ही देवताओं का संबंध धन से है। इसलिए कहा गया है कि हमें घर में लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर एक साथ लगाने चाहिए। हर दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती। घर परिवार के लोग तरक्की करते हैं।

शंख

शंख एक ऐसी वस्तु है जिसकी उत्पत्ति के संबंध में कहा गया है कि यह समुद्र मंथन के समय उत्पन्न हुआ था। जिसे भगवान विष्णु अपने हाथों में धारण करते हैं। जिस घर में शंख रखा होता है। वहां माता लक्ष्मी निवास करते हैं। क्योंकि माता लक्ष्मी शंख को अपना भाई मानती।

नारियल

नारियल बहुत ही पवित्र फल है। इसका उपयोग हर पूजा-पाठ में किया जाता है। घर में नारियल रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। बिना नारियल के कोई भी पूजा संपन्न नहीं होती है। ऐसे में इसके महत्व के संबंध में आप ही समझ सकते हैं।

Tags:    

Similar News