Inauspicious Plants: बगीचे में लगे कुछ पौधे होते हैं अशुभ, लगाने से करें परहेज

Inauspicious Plants: जानिए किन पौधों को घर में लगाने से परहेज करना चाहिए।

Update: 2021-12-03 11:14 GMT

Inauspicious Plants List In Hindi: हमारे जीवन में पौधों का बड़ा ही महत्व है। कहा गया है कि बिना पौधें के जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। आज के समय में घर को सजाने में पौधों का खूब उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में आज हम ऐसे पौधों के सम्बंध में हम चर्चा करने जा रहे है जिनका हमारे घर के पास यह फिर हमारे बगीचे में होना अशुभ माना गया है। कई बार अनायास ही हमारे बगीचे में यह कई ऐसे पौधे उग आते हैं जिन्हे हम अज्ञानता बस पालने लगते हैं।

होते हैं दुष्प्रभाव

लेकिन उन पौधों की मौजूदगी हमारे धर्म शास्त्र के अनुसार अनुचित होता है। इससे हमारे घर में नकारात्मक उर्जा फेलती है। कई बार घरों में बिना कारण के ही विवाद होने लगते हैं लेकिन हम समझ नही पाते कि आखिरकार यह क्यों हो रहे हैं। आज हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में चर्चा करने जा रहे है जिन्हे हमें अपने घर के असपान नही लगाने चाहिए।

सूखे पेड़ पौधे

हम अपने घरों को सुंदर दिखने के लिए हर तरह का जतन करते है। जिसमें बागवानी भी एक है। हम घर के पास बगीचे में कई तरह के पौधे लगाकर रखते हैं। लेकिन कई बार कीटों आदि की वजह से वह सूख जाते हैं। ऐसे मे उन पौधो को हमें तुरंत निकाल देना चाहिए। अन्यथा हमारे घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश करने लगती है।

कांटेदार पौधे

हमे घर के आसपास कांटे वाले पौधों को लगाने से परहेज करना चाहिए। कांटे वाले पौधे हमारे धर्म शास्त्र में दूर लगाये जा सकते है। लेकिन इनकी घर के पास मौजूदगी काफी अशुभ मानी गई है। परिवार के लोगों में अक्सर विवाद होता है। खासतौर पर बबूल के पेड़ से परहेज करना चाहिए। यह अगर घर के आसपास उग आये तो उसे दूर लेजाकर लगा देना चाहिए।

कपास का पौधा

कपास के पौधे को अपने बगीचे में नही लगाना चाहिए। कपास का पौधा देखने में हरा भरा होता है। इसके फूल सुगंधित तो नही होते हैं लेकिन देखने में काफी अच्छे लगते हैं। वही इसके फल से शुद्ध रूई पुजा के लिए मिल जाती है। इन सब खासियतो ंकी वहज से हम कई बार इसे आपने बगीचे में लगा लेते हैं। लेकिन कपास के पौधे से हमारे जीवन में कई तरह परेशानी भी आ जाती है। इसे लगाने से बचना चहिए।

इमली का पौधा

इमली खाने के बाद लोग बीज घर के आसपास या अपने बगीचे में फेक देते हैं। और वह बरसात के दिनो में उग जाता है। जिसे हम वहीं लगा रहने देते है। लेकिन बताया गया है कि इस पौधें को घर के बगीचे में नही रखना चाहिए। इस पौधे में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Tags:    

Similar News