Shani Vakri 2022: शनि हुए वक्री, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Shani Vakri 2022: राशिफल के हिसाब से ग्रहो का लाभ लोगो को मिलता है।

Update: 2022-06-05 14:01 GMT

Shani Vakri 2022: ग्रहों के बदलने पर सम्बंधित राशि वालों को इसका अच्छा लाभ मिलता है। तो वही शनि की स्थिति में छोटा सा बदलाव भी लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर डालता है। जून महीने की शुरुआत में ही शनि उल्‍टी चाल चलने वाले हैं। 5 जून से शनि वक्री हो गए हैं। शनि इस समय अपनी ही राशि कुंभ में हैं। शनि ग्रह 30 साल बाद अपनी ही राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। इन लोगों पर बरसेगी शनि की जमकर कृपा

वृषभ राशि

वृषभ राशि के वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन भी शुभ था और वक्री शनि भी शुभ फल ही देंगे। करियर, धन, रिलेशनशिप से जुड़ी समस्‍याएं दूर होंगी और ढेर सारी खुशियां मिलेंगी. अच्‍छे फल पाने के लिए शनि पूजा करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को वक्री शनि करियर में तरक्‍की देंगे. नई नौकरी, पदोन्‍नति, वेतन वृद्धि मिलने के योग हैं. नौकरी बदलना चाहते हैं या ट्रांसफर चाहते हैं तो यह इच्‍छा भी इस समय पूरी होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों को शनि की उल्‍टी चाल हर काम में सफलता देगी. अब तक जो काम रुके हुए थे, वे अब तेजी से बनेंगे. करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. धन लाभ होगा. कुल मिलाकर यह समय खूब शुभ साबित होगा।

नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधिरित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Tags:    

Similar News