Sapne Me Pani Peene Ka Matlab: सपने में पानी पीने का क्या है मतलब? जान गए तो ख़ुशी से उछल पड़ेंगे

Sapne Me Pani Peene Ka Matlab In Hindi: सोते समय देखे गए सपने सत्य होते हैं या नहीं इस पर दावे के साथ कोई भी कुछ कह नहीं सकता.

Update: 2022-10-11 12:38 GMT

Sapne Me Pani Peene Ka Matlab

Swapna Shastra In Hindi: सोते समय देखे गए सपने सत्य होते हैं या नहीं इस पर दावे के साथ कोई भी कुछ कह नहीं सकता। लेकिन स्वप्न शास्त्र के द्वारा बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। वैसे तो ज्यादातर सपने याद नहीं रहते। लेकिन कुछ ना कुछ सपने अवश्य याद रहते हैं। सपना शास्त्र कहता है कि ऐसे सपनों के संबंध में विचार करना आवश्यक है। इससे भविष्य से जुड़ी हुई कई जानकारियां ली जा सकती हैं। आज हम सपने में पानी पीने के संबंध में जानकारी देंगे।

स्वप्न में पानी पीना

अगर हम सपने में पानी पी रहे हैं तो इसका स्वप्न शास्त्र में अलग ही मतलब है। बताया गया है कि सपने में पानी पीने का मतलब धन बढ़ने की ओर इशारा है। प्रकृति में मौजूद दिव्य शक्तियां इशारा कर रही हैं कि आपका धन बढ़ने वाला है। स्वप्न शास्त्र तो यहां तक कहता है कि जिस व्यक्ति ने यह सपना देखा होता है उसकी आमदनी में अवश्य वृद्धि होती है।

बुरे दिनों का होता है

स्वप्न शास्त्र में सपने में पानी पीने को लेकर यह भी कहा गया है कि जो यह सपना देखता है उसके पूरे दिन समाप्त हो जाते हैं। जीवन में व्याप्त उसकी कठिनाइयां दूर होती है तो वही माता लक्ष्मी की कृपा उस पर बनती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Tags:    

Similar News