Rishi Panchami 2021: ऋषि पंचमी आज जानिए शुभ मुहूर्त और कथा

Rishi Panchami 2021: ऋषि पंचमी आज जानिए शुभ मुहूर्त और कथा।

Update: 2021-09-11 06:49 GMT

ऋषि पंचमी 

Rishi Panchami 2021: भाद्र शुक्ल पंचमी को ऋषि पंचमी (Rishi Panchami) कहते हैं। इसको सभी पापों की निवृत्ति के लिए करते हैं। पूजा के समय कलश रखकर अष्टदल कमल बनाइये और अरुन्धती सहित सप्तर्षियों का पूजन कर आचार्य को दक्षिणा देना चाहिए तथा ब्राह्मण भोजन करवाना चाहिए। इस साल ऋषि पंचमी आज यानि शनिवार, 11 सितंबर को मनाई जाएगी।

Rishi Panchami 2021 Muhurat : शुभ मुहूर्त 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल 2021 में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 09:57 PM (शुक्रवार,10 सितंबर 2021) से शुरु होकर 07:37 PM (शनिवार,11 सितंबर 2021) तक रहेगी। तो वहीं 06:07 AM (शनिवार,11 सितंबर 2021) से शुभ मुहूर्त शुरू होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 11:03 AM बजे से 01:32 PM बजे तक रहेगा। 

Rishi Panchami Katha : ऋषि पंचमी की कथा  

ब्रह्म पुराण के अनुसार एक बार राजा सिताश्व ने ब्रह्मा जी से पूछा कि सभी पापों को नष्ट करने वाला कौन सा श्रेष्ठ व्रत है? तब ब्रह्मा जी ने ऋषि पंचमी को बतलाया। ब्रह्मा जी ने कहा-हे राजा सिताश्व ! विदर्भ देश में एक उतंक नामक सदाचारी ब्राह्मण था जिसकी पत्नी का नाम सुशीला था। उसके दो सन्तानें थी एक पुत्री तथा दूसरा पुत्र था। कन्या विवाह होने के पश्चात् विधवा हो गयी। इस दुःख से दुःखित ब्राह्मण दम्पति कन्या सहित ऋषि पंचमी व्रत रखने लगे। जिसके प्रभाव से जन्मों के आवागमन से छुटकारा पाकर स्वर्गलोक के वासी हो गये।

Tags:    

Similar News