Rats In Home: घर में अचानक से बढ़ने लगे चूहे तो हो जाएं सावधान, मचने वाली है घर में तबाही, बिन देर किए जल्दी से पढ़िए

Rats In Home: घर में अचानक से बढ़ने लगे चूहे तो हो जाएं सावधान, मचने वाली है घर में तबाही, बिन देर किए जल्दी से पढ़िए! Rats in the house suddenly start growing so be careful, there is going to be destruction in the house, read quickly without delay

Update: 2022-07-12 17:47 GMT

घर में चूहों का होना कोई बड़ी बात नहीं है। कितना भी इंतजाम कर लिया जाए उसके बाद भी चूहे कहीं न कहीं से घर में अवश्य प्रवेश कर जाते हैं। यह तो एक सामान्य घटना है। लेकिन समाज में कुछ ऐसी भी मान्यताएं हैं कि अगर अचानक से घर में चूहों का आना जाना ज्यादा हो जाए तो व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि कुछ लोग इसे शुभ मानते हैं तो कुछ लोग अशुभ।

आती है बड़ी समस्या

बताया गया है कि अगर घर में अचानक से चूहों की संख्या बढ़ने लगे। काफी प्रयास के बाद भी चूहे घर छोड़कर बाहर न जाएं तो समझ लेना चाहिए यह किसी बड़ी समस्या का संकेत है। ऐसी स्थिति में सतर्क होकर कार्य करना चाहिए।

बड़े-बड़े बिल बनाना

अगर घर में चूहे बड़े-बड़े बिल बना रहे हैं। कई बार प्रयास करने के बाद भी वह बिल बनाना बंद नहीं करते हैं तो ऐसे में समझ ले कि आप पर शत्रु हावी हो रहा है। किसी भी क्षण आप को नुकसान पहुंचा सकता है।

सामान कुतर देना

घर में मौजूद चूहे काफी प्रयास के बाद भी घर छोड़कर नहीं भाग रहे हैं। वह घर के किसी न किसी सामान को कुतर कर नुकसान पहुंचा रहे हैं तो समझ लेना चाहिए कि सुख समृद्धि में कमी होने वाली है।

छछूंदर का आना

चूहे की तरह दिखने वाले कई छछूंदर अगर घर में लाइन से प्रवेश कर रही हैं तो समझ ले कि लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। बहुत जल्दी घर में धन संपदा में वृद्धि होगी।

कहा गया है कि छछूंदर को कभी मारना नहीं चाहिए। इसमें गणेश और माता लक्ष्मी का निवास बताया गया है। छछूंदर का घर में आना शुभ होता है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Tags:    

Similar News