Rashi Parivartan 2021 : मई माह में 3 ग्रह करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानिए क्या होगा लाभ व नुकसान

Rashi Parivartan 2021 : ग्रहों के परिवर्तन से कई बार राशियों को नुकसान होता है तो कई बार लाभ भी होता हैं। ठीक इसी प्रकार आने वाले मई माह में तीन ग्रहों का परिवर्तन होने वाला है। जिसके चलते कई राशियों को नुकसान तो कईयों को लाभ मिल सकता है।

Update: 2021-04-22 08:56 GMT

Rashi Parivartan 2021 : ग्रहों के परिवर्तन से कई बार राशियों को नुकसान होता है तो कई बार लाभ भी होता हैं। ठीक इसी प्रकार आने वाले मई माह में तीन ग्रहों का परिवर्तन होने वाला है। जिसके चलते कई राशियों को नुकसान तो कईयों को लाभ मिल सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं ये ग्रह मेष से लेकर मीन राशियों के जातकों को क्या लाभ व नुकसान देने वाले हैं।

ग्रह परिवर्तन

ज्योतिषविदों की माने तो बुध मई 2021 में अपनी चाल बदलेंगे। यह 1 मई 2021 से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस बदलाव से सबसे ज्यादा असर वृषभ राशि के जातकों पर पड़ने वाला हैं। ज्योतिषविदों की माने तो बुध, जुबान, खूबसूरती, बर्ताव, दिमाग का कारक माने जाते हैं।

इसी तरह 4 मई 2021 से शुक्र भी अपनी चाल बदलेंगे। वह वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इससे वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, वैभव, सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। शुक्र परिवर्तन से कई राशियों को लाभ हो सकता है।

ठीक इसी प्रकार 14 मई 2021 को सूर्य भी अपनी चाल बदलेंगे। यह भी वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के परिवर्तन से सभी 12 राशियों में असर देखने को मिलेगा। सूर्य को ज्योतिषशास्त्र में यश, कीर्ति, मान, सम्मान, उच्च पद, राजा, सरकारी सेवा का कारक माना गया है। 

Also Read- चिंता छोड़ो, चिंतन कर संवारों जीवन

Also Read- फैंस से किए वादे पर कायम सलमान: कोरोना के बीच ईद पर ही रिलीज करेंगे फिल्म राधे

Similar News