Rangoli in Diwali 2022: दीपावली में रंगोली क्यों बनाई जाती है? पहली बार रंगोली कब बनाई गई थी, जानें

Diwali Me Rangoli Kyun Banayi Jati Hai: दीपावली में रंगोली हर घर में बनाई जाती है, लेकिन रंगोली क्यों बनाई जाती है, और इसकी शुरुआत कब हुई इसके बारे में जानेंगे।

Update: 2022-10-24 11:15 GMT

Rangoli Kyu Banayi Jati Hai : दीपावली देश के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है, और इस फेस्टिवल को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है. आज सोमवार, 24 अक्टूबर, 2022 को पूरे देश में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस ख़ास दिन में माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी जहां धन की देवी हैं वहीं भगवान गणेश रिद्धि और सिद्धि के देवता हैं। धन के देवता कुबेर जी की भी पूजा इस दिन की जाती है। दिवाली (Diwali) में रंगोली (Rangoli) हर घर में बनाई जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगोली (Rangoli) क्यों  बनाई जाती हैं, और रंगोली बनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई थी? तो आज हम आपके इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। 

रंगोली क्यों बनाई जाती है 

Rangoli Kyun Banayi Jati Hai? पुराने ज़माने में जब लाइट नहीं होती है और आज की तरह साज-सज्जा वाली अधिक सामग्रियां उपलब्ध नहीं थी तो लोग अपने घरों को रंगोली (Rangoli) बनाकर सजाते थे। उस जमाने में मिट्टी के घरों में भित्ति चित्र भी बनाये जाते थे। और तब से  यह परम्परा चली आ रही है। 

रंगोली बनाने का इतिहास 

Rangoli Kab Se Banayi Ja Rahi Hai? लोक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार जब भगवान राम लंका से विजयी होकर लौटे थे। तो लोगों ने पूरे नगर में रौशनी करके खुशियां मनाई थीं। व रंगोली और दीपक जलाकर अयोध्या को सजाया था। 

माना जाता है शुभ 

Rangoli Banane Se Kya Hota Hai? दीपावली के दिन घर में रंगोली बनाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है, और घर में मां लक्ष्मी के स्वागत में रंगोली बनाई जाती है। 

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2022 (Diwali Laxmi Puja Muhurat 2022)

दीपावली 2022 लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. लक्ष्मी पूजन की अवधि 1 घंटा 23 मिनट की है. प्रदोष काल - 05:43 पी एम से 08:16 पी एम तक और वृषभ काल - 06:53 पी एम से 08:48 पी एम तक रहेगा.

Tags:    

Similar News