Powerful Mantra: सोने से पहले जरूर पढ़े ये मन्त्र

Powerful Mantra: सोने से पहले जरूर पढ़े ये मन्त्र ! Must read this mantra before sleeping

Update: 2022-04-23 18:35 GMT

Powerful Mantra: आज हम आपको रात को सोने से पहले किये जाने वाले एक ख़ास मंत्र के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके निरंतर जाप से न सिर्फ आप अपने शत्रुओं बल्कि ऊपरी बाधाओं से भी हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.

योगनिद्रा भी देवी हैं. विष्णु को योगनिद्रा में देखकर ब्रह्मा जी ने योगनिद्रा देवी का स्मरण किया. ब्रह्मा जी ने जिस मंत्र का पाठ किया वो है- निद्रां भगवतीं विष्णोरतूलां तेजसः प्रभुः।।... जब योगनिद्रा की ब्रह्मा जी अनेक प्रकार से स्तुति करते हैं तो देवी के प्रभाव से विष्णु भगवान की नींद टूटती है.

इसके बाद भगवान विष्णु ने कई वषों तक युद्ध कर मधु-कैटभ दैत्यों का संहार किया. योगनिद्रा के इस मंत्र की स्तुति करने से शत्रु पर विजय के साथ धन-धान्य भी मिलता है. क्योंकि जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु हैं और वो भी योगनिद्रा के वशीभूत हैं. हम जब भी किसी कार्य के लिए योगनिद्रा से प्रार्थना करते हैं तो भगवान विष्णु भी कृपा करते हैं. इस मंत्र को पढ़ने से रात को नींद भी अच्छी आती है.

Tags:    

Similar News