Ganga Dussehra 2022: गंगा दशहरा 9 को, इन चीजों का दान करने से खुल जाएगी किस्मत
Ganga Dussehra 2022 June Date: गंगा दशहरा जो 9 जून को पड़ रहा है। कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी।
Ganga Dussehra 2022 June Date: गंगा दशहरा जो 9 जून को पड़ रहा है। कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। मां गंगा के इस अवतरण दिवस पर आप अपने भाग्य को जागृत कर सकते हैं। कहा गया है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से, गरीबों को दान करने से, खास तौर पर 10 तरह की चीजों का दान करने से बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। मां गंगा पृथ्वी पर साक्षात स्वरूप में विद्यमान हैं। इनकी सेवा पूजा करना हर मानव का धर्म है। आइए जानें गंगा दशहरा से जुड़ी हुई कुछ खास बातें।
Ganga Dussehra Ka Mahatva
Ganga Dussehra 2022: अवश्य करें गंगा स्नान
हस्त नक्षत्र ज्येष्ठ शुक्लपक्ष के दसवीं के दिन गंगा जी हिमालय में अवतरित हुई थी। इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। वही सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा के दिन जो भी व्यक्ति गंगा नदी में जाकर स्नान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Ganga Dussehra Par Kya Daan Kare
इन वस्तुओं का करें दान
गंगा दशहरा के दिन जहां गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है वही कहा गया है कि 9 तरह की विशेष चीजों का अवश्य दान करना चाहिए। इसमें खरबूजा, सत्तू, शरबत, फूल, दीया, पान, इत्र, पंखा, जौ और तिल प्रमुख हैं। इन चीजों का दान करने से मां गंगा प्रसन्न होती हैं। वही बताया गया है कि जरूरतमंदों, गरीबों को भोजन करवाएं। गंगा दशहरा के दिन जल का दान करना सबसे उत्तम बताया गया है। व्रत करने वाले लोग केवल जल पीकर व्रत पूरा करते हैं।