Numerology: अपने Birthday Month से जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी?

Janm Mahine Ke Hisab Se Personality: जिस तरह व्यक्ति के जन्म में घड़ी नक्षत्रों की गणना कर यह जानने का प्रयास किया जाता है कि जातक का भविष्य क्या होगा।

Update: 2022-09-12 14:56 GMT

Janm Mahine Ke Hisab Se Personality: जिस तरह व्यक्ति के जन्म में घड़ी नक्षत्रों की गणना कर यह जानने का प्रयास किया जाता है कि जातक का भविष्य क्या होगा। तथा जातक के भविष्य में किस तरह की होनी अनहोनी घटित होने वाली है। आज इसमें हम एक जानकारी और दे रहे हैं कि जन्म के महीने का व्यक्ति की पर्सनालिटी पर बड़ा असर पड़ता है। आइए जाने अलग-अलग महीने मे जन्मे लोगों के बारे में।

Personality By Birth Month

जनवरी के महीने में जन्मे हुए लोगों के संबंध में कहा गया है कि इनमें लीडरशिप के गुण पाए जाते हैं। कैसी भी स्थित परिस्थिति सामने आए यह अपने आप को उसमें ढ़ाल लेते हैं। यह बात अलग है कि कई बार समस्याओं को लेकर विचलित हो जाते हैं। लेकिन बाद में अपने आप को संभालते हुए उससे बाहर निकल आते हैं।

फरवरी माह में जन्मे जातकों के लिए बताया गया है कि यह करिश्माई होते हैं। किसी को भी इंप्रेस कर लेने की अद्भुत क्षमता होती है। इसी गुण की वजह से इनका भविष्य और कैद कैरियर उज्जवल होता है। लेकिन कई मामलों में इन्हें जिद्दी बताया गया है।

मार्च के महीने में जन्मे लोगों के लिए कहा गया है कि यह दिमाग से भेजते हैं। इन्हें कोई जल्दी धोखा नहीं दे सकता। जो लोगों को मानने वाले होते हैं। लेकिन अगर एक बार विश्वास टूट जाए तो फिर दोबारा भरोसा नहीं करते। यह अपने पार्टनर के प्रति वफादार और ईमानदार होते हैं। उसे कभी धोखा नहीं देते।

अप्रैल के महीने में जन्मे जातक खुशदिल इंसान कहे गए हैं। दोस्त और परिजन से बहुत प्यार करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन प्यार से भरपूर रहता है। दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं तथा दूसरों का धोखा बर्दाश्त नहीं करते।

मई के महीने में जन्मे जातकों के लिए कहा गया है कि यह जोशीले और उत्साही स्वभाव के होते हैं। किसी के दबाव में काम करना इन्हें अच्छा नहीं लगता। यह बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं और कठोर दिल के इंसान पाए गए हैं। बहुत जल्दी किसी की बातों में नहीं आते।

जून के महीने में जन्मे जातकों के लिए बताया गया है कि कल्पनाशील होते हैं। दिमाग में रोमांचक विचार चलता ही रहता है। इनका मूड कब बदल जाए पता नहीं चलता। इनमें कलात्मक रुचि जैसे सिंगिंग, डांसिंग और स्पोर्ट्स के प्रति रहती है।

जुलाई के महीने में जन्मे जातकों के लिए बताया गया है कि पैसे को व्यवस्थित करना जानते हैं। पैसा कहां खर्च करना है इस पर भी बारीकी से विचार करते हैं। यह शांत स्वभाव तथा कैरियर में सफलता पाने वाले लोग होते हैं।

अगस्त के महीने में जन्मे लोगों के लिए कहा गया है कि यह जबकि प्रतिभा के धनी होते हैं। कला साहित्य में इनकी विशेष रूचि होती है। यह अलग पहचान बनाने का पूरा प्रयास कर सफल भी होते हैं।

सितंबर के महीने में जन्मे जातकों के लिए कहा गया है कि यह बहुत मेहनती खुशमिजाज और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। रचनात्मक कार्यों में इनका लगाव ज्यादा रहता है। प्यार के मामले में ईमानदार पार्टनर साबित होते हैं।

अक्टूबर के महीने में जन्मे जातकों के लिए बताया गया है कि यह बहुत भाग्यशाली होते हैं दौलत शोहरत हर चीज इन्हें प्राप्त होती है। कभी घमंड नहीं करते। जीवन में इनका प्रैक्टिकल रूप इनके व्यवहार में प्रदर्शित होता है।

नवंबर के महीने में जन्मे जातकों के लिए बताया गया है कि यह आकर्षक और मृदुभाषी होते हैं। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की इनमें क्षमता होती है। किसी भी मामले में यह शॉर्टकट पसंद नहीं करते। दोस्ती हो या घर के रिश्ते सभी को ईमानदारी से जीते हैं।

दिसंबर के महीने में जन्मे जातकों के लिए बताया गया है कि यह व्यावहारिक स्वभाव के होते हैं। किसी के बंधन में रहकर काम करना इन्हें पसंद नहीं होता है। प्रेम के मामले में बहुत ही मिलनसार और सक्रिय होते हैं। लोगों से मेलजोल बढ़ाना और उसे कायम रखने के लिए भरपूर प्रयास करते हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Tags:    

Similar News