Navratri 2021 Bhog : नवरात्रि में नौ देवियों को प्रसन्न करने लगाए इन चीजों का भोग, यह फल की होगी प्राप्ति

Navratri 2021 Bhog : चैत्र नवरात्रि पर्व की आज से शुरूआत हो चुकी हैं। यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलेगा। इन नौ दिनों में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती हैं। मान्यता है कि नौ देवियों का अपना विशेष प्रिय भोग होता हैं।

Update: 2021-04-13 21:30 GMT

Navratri 2021 Bhog : चैत्र नवरात्रि पर्व की आज से शुरूआत हो चुकी हैं। यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलेगा। इन नौ दिनों में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती हैं। मान्यता है कि नौ देवियों का अपना विशेष प्रिय भोग होता हैं। जो भक्त मां को यह भोग अर्पित करता है मां की उस पर विशेष कृपा बरसती हैं। मां प्रसन्न होकर भक्त को विशेष फल देती है। तो चलिए जानते हैं नौ देवियों को किस चीज का भोग लगाना चाहिए। इससे भक्तों को किस तरह की फल की प्राप्ति होती हैं।

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती हैं। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाने से रोग एवं संकट आदि दूर होते हैं और भक्त पर मां की विशेष कृपा बरसती है।

दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी की पूजा की जाती है। ब्राम्हचारिणी मां प्रिय भोग शक्कर एवं पंचमृत हैं। जो भक्त मां यह भोग अर्पित करता है उसे लम्बी आयु की प्राप्ति होती है। 

तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चन्द्रघंटा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां चन्द्रघंटा को दूध एवं मेवे का भोग लगाना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती है और भक्त को धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां को मालपुवा का भोग लगाने एवं दान देने से व्यक्ति के बुद्धि का विकास होता है साथ ही निर्णय क्षमता भी बढ़ती है।

पांचवां दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता को केले का भोग लगाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और लोगों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है और कष्ट आदि दूर होते हैं।

छठवां दिन

नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। इस दिन मां को मीठे पान का भोग लगाने का विधान हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सौन्दर्य का वरदान मां देती है और घर में हमेशा सकारात्मक माहौल बना रहता है।

सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन मां को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाने से सभी प्रकार के रोगों से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है।

आठवां दिन

नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन मां को नारियल का भोग चढ़ाने का विधान हैं। मान्यता है कि नारियल का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती है और व्यक्तियों की हर इच्छाएं पूरी होती हैं साथ ही आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है।

नौवां दिन

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धदात्री की पूजा का विधान है। इस दिन मां को हलवा, चना पुरी, खीर पुरी आदि का भोग लगाने का विधान हैं। साथ ही दान आदि करने से भी पुण्य लाभ प्राप्त होता हैं। कहा जाता है कि जो भक्त को इस तरह का भोग लगाता है उसके जीवन में हर तरह की सुख-शांति बनी रहती है।

Chaitra Navratri 2021 Puja Vidhi : इस नवरात्रि सालों बाद बन रहा ये शुभ महासंयोग, जानिए शुभ मुर्हूत, पूजा एवं घट स्थापना महत्व

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने की मां जगदम्बा की आराधना, वीडियो वायरल

जब एक्टर बनने की बात पर भड़के थे सतीश कौशिक के बड़े भाई, फिर ऐसे किया था मुम्बई के लिए विदा

Similar News