Mole Of Palm: अगर आपके हाँथ में है ऐसा तिल तो आपके साथ भविष्य में होने वाला है कुछ ऐसा, जानिए!

Mole Of Palm: वैसे तो हमारे शरीर के कई अंगां में तिल पाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में उनका अपना अलग-अलग महत्व बताया है।

Update: 2022-02-04 04:45 GMT

वैसे तो हमारे शरीर के कई अंगां में तिल पाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में उनका अपना अलग-अलग महत्व बताया है। लेकिन हांथ की हथेली में पाये जाने वाले तिल जातक के भविष्य के कई अहम राज खोलते हैं। आज हम हथेली में पाये जाने वाले तिलों का भाग्य के साथ क्या कनेक्सन होता है इसके बारे में पता लगाएंगें। बताया गया है कि कई बार तिल शुभ होते हैं तो कई स्थानों में उनका होना अशुभ प्रभाव भी देती हैं।

चंद्र पर्वत पर तिल

अगर हथेली में मौजूद चंद्र पर्वत पर तिल का निशान है तो ऐसे लोग चंचल और शक्की स्वभाव के होते हैं। इनका यही स्वाभाव छोटी-छोटी बातों पर भी प्रमाण माग बैठते हैं। इनका विवाह देर से होता है। काई बार शादी बड़ी दिक्कत के बाद होती है।

बृहस्पति पर्वत पर तिल

जिस जातक के बृहस्पति पर्वत पर तिल का निशान पाया जाता है वह अशुभ माना जाता है। वृहस्पति गृह शिक्षा, विवाह, संतान तथा रोजगार को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर वृहस्पति पर्वत पर तिल का निशान है तो वह अशुभ प्रभाव छोड़ता है।

शनि पर्वत पर तिल

कहा गया है कि अगर जातक के शनि पर्वत पर तिल का निशान होता है तो उसे जीवन में मिला जुला फल प्राप्त होता है। ऐसे लोग कर्मठ, मेहनती और कामुक होते हैं। यह जो भी काम लेते है उस काम के पूरा होने के बाद ही इन्हे चैन मिलता है।

हथेली और अंगूठे के बीच का तिल

कहा गया है कि अगर हथेली और अंगूठे के बीच में तिल पाया जाता है तो ऐसे लोग कलात्मक होने के साथ ही भावुक होते हैं। इनका ननिहाल पक्ष के लोगों के साथ ज्यादा लगाव रहता है। कलात्मक विषयों में इनकी पकड़ होने से सफलता भी इसी क्षेत्र में मिलती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Tags:    

Similar News