कई तरह शारीरिक लक्षण देते हैं शुभ-अशुभ संकेत, जो आपको जानना चाहिए

हमारा शरीर भी कई तरह के शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। इसे समझने की आवश्यकता होती है। कई बार यह शारीरिक लक्षण के संकेत सटीक भी बैठते हैं।

Update: 2021-12-08 05:17 GMT

Many types of physical symptoms give good and bad signs

हमारा शरीर भी कई तरह के शुभ-अशुभ संकेत (Good and Bad Luck Signs) देते हैं। इसे समझने की आवश्यकता होती है। कई बार यह शारीरिक लक्षण के संकेत सटीक भी बैठते हैं। इन लक्षणों की हमारे समाज में मान्यताएं प्रचलित हैं। आज हम इन मान्यताओं के सम्बंध में कुछ बता रहे है। हलंकि इस पर पूरी तरह से विश्वास नही किया जा सकता है लेकिन एक बार इस सम्बंध में सोचना आवाश्यक होता है।

करते है लोग टोटके

इन्ही मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए लोगों द्वारा कई तरह के टोटके करते है। जो अक्सर देखने को मिल जाते हैं। आपने भी देखा होगा कि लोग अपने दुकान में नीबू तथा मिर्च बांधते हैं। वहीं घरों में घोड़े की नाल तथा कपडे़े का बना छोटा सा डरावना चेहरा भी लटकता हुआ देखा होगा।

जाने कुछ मान्यताओं के बारें में

  • बताया गया है कि दुकान के बाहर नीबू और हरे मिर्च की माला बनाकर लगाने से किसी की नजर नही लगती है।
  • किसी के घर से निकलते समय अगर छंक आ जाये तो उसे अशुभ माना जाता है। कुछ देर के लिए यात्रा रोक दी जाती है।
  • अगर दाहिने हाथ की हथेली में खुजली होती है तो माना जाता है कि पैसे मिलने वाले है।
  • चलते समय अगर अनजाने में आपका पैर अपनी ही छाया में पड़ जाय तो वह सौभाग्य की ओर आकर्षित करने का इसारा है।
  • नये वर्ष के पहले दिन अगर किसी को सफेद तितली देखने को मिले तो मान्यता है कि वर्ष आपके लिए अच्छा और उन्नति से भरा रहेगा।
  • दरवाजे के सामने लोगों द्वारा सीसा लगाया जाता है। जिसे काफी शुभ माना जाता है।
  • कहा जाता है कि जन्मदिन के अवसर पर केक काटने के दौरान अगर एक फूंक मारकर सभी मोमबत्तियों को बुझा दिया जाय तो वह भाग्यशाली   होगा।
  • मान्यता है कि अगर कोई युवती सोने से पहले खारा पानी पीकर सोती है तो उसे होने वाले पति का स्वप्न आता है।
  • कप में चाय डालने से पहले कप में अगर थोडी शक्कर डाली जाय तो इसे सौभग्य का प्रतीक माना गया है।
  • कई लोग शैतान को भगाने के लिए लाल अंडरवियर पहनते हैं।

Tags:    

Similar News