कुण्डली में सूर्य को करें बलवान मिलेगी अपार सफलता

कहा गया है कि सूर्य का सम्बंध सौर्य से है। जिस किसी भी व्यक्ति का सूर्य बलवान होता है उसे जीवन में सभी तरह की सफलता मिलती है। इसके लिए कहा गया है कि रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए।

Update: 2022-02-13 14:46 GMT

कहा गया है कि सूर्य का सम्बंध सौर्य से है। जिस किसी भी व्यक्ति का सूर्य बलवान होता है उसे जीवन में सभी तरह की सफलता मिलती है। इसके लिए कहा गया है कि रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। अगर जातक की कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रह बलवान हो जाता है तो अवश्य ही जीवन में सफलता, मान-सम्मान तथा निरोगी काया मिलती है। सूर्य को बलवान करने के कई तरीके हैं आइये जाने।

रविवार के दिन करें

कहा गया है कि अगर कुंडली में सूर्य कामजोर है तो उसे बलिष्ट करने के लिए सूर्यदेव की रविवार के दिन पूजा तथा दान करना चाहिए। जैसे ही सूर्य मजबूत होगा जीवन में संघर्ष तथा असफलता बीते दिनों की बातें हो जायेंगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कहा गया है कि सूर्यदेव के प्रसन्न होने से जीवन में धन से जुडी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को जीवन में मान सम्मान प्राप्त होता है।

इन चीजों का करें दान

कहा गया है कि रविवार के दिन गुड़, तांबा, गेहूं और मसूर का दान करने से सूर्य बलवान होता है। इसमे किसी एक चीज या फिर सभी चाजों का दान किया जा सकता है। इसमें अपने सामर्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

दान करते समय दान करने के मुख्य नियम का ध्यान अवश्यक किये रहना चाहिए। दान का मुख्य नियम है कि देते समय हमें अहं नहीं होना चाहिए। जिस देवता को प्रसन्न करने के लिए दान किया जा रहा है उसमें उस देवता की छवि मानना चाहिए।

साथ में कहा गया है कि रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। उगते हुए सूर्य ग्रह को जल देना चाहिए। साथ ही सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News