पति-पत्नी के बीच उम्र में अगर है इतना गैप तो होता है अनर्थ, जिंदगी में मच जाती है तबाही

पति-पत्नी के बीच उम्र में अगर है इतना गैप तो होता है अनर्थ, जिंदगी में मच जाती है तबाही! If there is such a gap in age between husband and wife, then there is misfortune, there is devastation in life.

Update: 2022-06-30 11:50 GMT

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में कह गए हैं कि अगर पति पत्नी के उम्र में ज्यादा अंतर रहता है तो कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। आचार्य के नीतिशास्त्र आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शन का काम कर रही हैं। आचार्य की नीतियां जीवन की कसौटी पर खरी उतर रही हैं। जिसने भी आचार्य की नीतियों का पालन किया है उसका जीवन सुखमय और सफलता के साथ व्यतीत हुआ है। जीवन में पति पत्नी का रिश्ता अहम माना गया है। आज आचार्य चाणक्य के द्वारा बताए गए कुछ खास बातों को साझा करेंगे।

ज्यादा अंतर नहीं है सही

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि वैवाहिक जीवन में पति पत्नी के उम्र में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। कहना है कि उम्र में ज्यादा अंतर होने पर वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने में काफी परेशानी होती है। इसे बेमेल का विवाह भी कह सकते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बेमेल का विवाह जहर के समान होता है। उनका कहना है कि इस तरह के अंतर वाले विवाह बहुत दिनों तक नहीं चल पाते। खींचतान में बीता हुआ वैवाहिक जीवन नर्क के समान है।

नीचा न दिखाएं

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पति पत्नी का रिश्ता बराबर का होता है। यह आज से नहीं सदियों से चली आ रही परंपरा है। कई जगह कुरीति के रूप में पत्नी को पति से छोटा माना गया है। लेकिन यह पूरी तरह गलत है। रिश्ते के पालन करने में मर्यादा का महत्व है। पति पत्नी द्वारा एक दूसरे को नीचा दिखाना कलह का कारण बनता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी निर्णय तक पहुंचने के लिए पति-पत्नी का आपसी विचार एक होना चाहिए तभी सफलता प्राप्त होती है।

न करें नजरअंदाज

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पति पत्नी के रिश्ते में एक दूसरे की जरूरत का पूरा पूरा ख्याल रखना चाहिए। जिन वैवाहिक जोड़ो के बीच यह व्यवस्था विकसित रहती है वह पति पत्नी का रिश्ता सफल बताया गया है। जीवन में ऐसी जोड़ी कामयाब होती है।

Tags:    

Similar News