Holi 2022: रंगों का जीवन में पड़ता है बहुत असर, जानें होली खेलने में किन रंगों का प्रयोग करना चाहिए

क्या आपको पता है रंगों का जीवन में बहुत असर पड़ता है।

Update: 2022-03-16 16:49 GMT

हर व्यक्ति का कोई न कोई पसंदीदा रंग होता है। आखिर इसके पीछे क्या वजह हो सकती है इसके बारे में शायद कभी आपने सोचा नही हेगा। जबकि इसके पीछे एक लाजिक जुड़ा होता है। जिसके सम्बंध में हमारे शास्त्रों में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से अगर रंगों का उपयोग किया जाय तो इसका भी जीवन में बहुत असर पड़ता है। कहा गया है कि रंगों का सम्बंध ग्रहों से होता है। वैसे भी रंगो का जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर जीवन में रंग नहीं है तो जीवन बदरंग हो जायेगा। इसीलिए होली हर वर्ग के लोगों के लिए पसंदीदा त्यौहारों में से एक है। आइये जाने होली के रंगों के सम्बंध में।

  1. अगर बात राशि के अनुसार करें तो सिंह राशि के लोगों को गुलाबी या फिर हल्के हरे, नारंगी और पीले रंग का उपयोग होली खेलने में करना   चाहिए।
  2. वहीं कहा गया है कि धनु और मीन राशि के लोगों को पीले, नारंगी और फलसाई रंगों का उपयोग करना चाहिए। इस राशि के लोगों का सबसे   पसंदीदा मित्र रंग गुलाबी है।
  3. कुम्भ और मकर राशि के लोगों को आसमानी और नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह हरे रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। वहीं इस राशि के   लोगों को सभी रंगो का प्रयोग करने के लिए छूट है।
  4. बताया गया है कि मिथुन और कन्या राशि के लोगों को हल्के हरें रंग, गुलाबी, पीला तथा नारंगी रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह रंग काफी   लाभदायक और उन्नति प्रदान करने वाले हैं।
  5. कर्क राशि के लोगों के लिए कहा गया है कि इन लोगों को सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। कर्क राशि के सम्बंध में कहा गया है कि ये लोग   भावुक और शांतिप्रिय होते हैं। इसलिए इनको सफेद रंग पसंद होने के साथ ही उत्तम बताया गया है।
  6. वृषभ तथा तुला राशि के लोगों को आसमानी और हल्के नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही कहा गया है कि इन्हे सिल्वर कलर का प्रयोग   बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  7. मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को गुलाबी और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग इनके लिए सर्वथा उत्तम बताए गए हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News