इस महीने में पैदा होने वाली लड़कियां होती हैं बहुत चालाक, जानिए महीने के हिसाब से महिलाओं का स्वभाव

Jyotish Shashtra: ज्योतिष शास्त्र में जन्म के समय के लग्न बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

Update: 2022-05-11 10:50 GMT

ज्योतिष शास्त्र में जन्म के समय के लग्न बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इनकी सही और सटीक जानकारी से आने वाले दिनों के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। आज हम स्त्रियों के स्वभाव और उनके जन्म से संबंधित कुछ जानकारी ज्योतिष शास्त्र के बताए अनुसार साझा करने जा रहे हैं। लेकिन एक बात और है शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि स्त्रियों के स्वभाव को आज तक कोई पढ़ नहीं सका है चाहे वह कितना ही बड़ा महापुरुष क्यों न हो। फिर भी आज हम प्रयास करके देखते हैं आज कुछ सटीक बैठ जाए।

जनवरी और फरवरी माह में पैदा हुई स्त्रियां

शास्त्र में कहा गया है कि जिन स्त्रियों का जन्म जनवरी और फरवरी माह में हुआ है बेहद आकर्षक होती हैं। उनका रंग गेहुआ होगा या फिर गोरा होगा। आंखें सुंदर मुस्कान ऐसी की जगजीत ले। स्वभाव से हंसमुख होती हैं। साथ ही आराम पसंद जीवन इन्हें आलसी बना देता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न होता रहता है।

मार्च-अप्रैल

जिन स्त्रियों का जन्म मार्च और अप्रैल में होता है वह मीठा बोलती हैं। यह धनवान और पुत्रवान होती है। मन में विश्वास करती हैं ।धर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इनका स्वभाव कुछ ऐसा होता है कि यह सामने वाले व्यक्ति की बातों का बुरा मान कर उसे गांठ बांध लेते हैं। स्त्रियां अपने पति के भाग्य के लिए बहुत ही सहयोगी सिद्ध होती है।

मई-जून

जिन स्त्रियों का जन्म मई और जून के महीने में होता है वह स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना इनका स्वभाव बन जाता है। ऐसी स्त्रियों को चतुर और कामुक भी बताया गया है। लोगों को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता होती है। जितना जल्दी इनका सामने वाले व्यक्ति से संपर्क होता है इतना ही जल्दी खराब भी हो जाता है।

जुलाई और अगस्त

जुलाई और अगस्त में जन्मे स्त्रियां जीवन में भरपूर सुख और आनंद की प्राप्ति करते हैं। इनके अंदर अच्छे गुण होते हैं। इन्हें हर जगह आदर सम्मान प्राप्त होता है। स्वभाव इनका इतना बढ़िया होता है कि लोग इन्हें धैर्यवान और शांत होने की उपमा देने लगते हैं। अनुशासन में रहना इन्हें पसंद है। साथ ही यह भी चाहती हैं कि सामने वाले लोग भी अनुशासन में रहें। गैर अनुशासित लोगों से संपर्क नहीं रखती।

सितंबर-अक्टूबर

जिन स्त्रियों का जन्म सितंबर और अक्टूबर के महीने में होता है वह धनवान परिश्रमी होने के साथ ही कार्य कुशल बताई गई है। हर चीज को जांचना परखना इनके स्वभाव में होता है। वैसे तो यह हंसमुख स्वभाव की होती हैं लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आता है। किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसके पूर्ण होने का विश्वास करती हैं और विफल हो जाने पर निराश हो जाती हैं।

नवंबर-दिसंबर

नवंबर और दिसंबर के महीने में जिनमी स्त्रियां श्याम रंग और सुंदर स्वभाव की होती हैं। इन स्त्रियों में शक करने की बीमारी होती है। साथ ही काम के प्रति लापरवाह होते हैं। इनके इसी स्वभाव की वजह से इन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन बचत के मामले में बहुत ही स्मार्ट होती हैं। जिसे पेट काटकर बचाना कहते हैं उस पर यह निपुण होते हैं।

Tags:    

Similar News