16 दिसंबर 2022 से 16 जनवरी 2023 तक नहीं बजेगी शहनाई, बंद होंगे मंगलिक कार्य, जानें क्यों..

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से बंद हो जाएगें मांगलिक कार्य

Update: 2022-12-13 00:53 GMT

Marriage Shubh Muhurat 2022: एक माह के लिए मागलिंक कार्यो में ब्रेक लगने जा रहा है। जिससे शहनाई अब नही बज पाएगी तो वही मांगलिक कार्य भी नही हो पाएगें। इस दौरान विवाह एवं अन्य कार्य की तैयारी कर रहे लोगो को एक माह तक इंतजार करना पड़ेगा, यू कहा जाए कि नए वर्ष में यानि कि वर्ष 2023 में अब विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होगे तो वही अन्य मांगलिक कार्य हो पाएगें।

सूर्य के राशि में बदलने से बनती है यह स्थित

शास्त्र के जानकारों का कहना है कि सूर्य के राशि बदलने से यह स्थित बनती है। अभी तक सूर्य वृश्चिक राशि में है और 15 दिसंबर को की राशि बदल जाएगी। वे धनु राशि में प्रवेश धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे है। ऐसे में मांगलिक कार्य एक माह के लिए बंद हो जाएगे।

शास्त्र ज्ञाताओं ने बताया कि 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगें, तब पुनः मांगलिक कार्य यानि कि विवाह, मुंडल, कंच्छेदन, गृहप्रवेश सहित अन्य कार्य शुरू हो जाएगें।

विवाह न होने के यह कारण

जानकारों का कहना है कि राशि बदलने पर धनु राशि में सूर्य कमजोर हो जाता है। जिससे वर को सूर्य का बल नही मिल पाता। जब वर को सूर्य और वधु को गुरु का बल तथा दोनों को चंद्रमा का बल मिलता है, तभी शादी-विवाह के योग बनते हैं। यही वजह है कि एक माह के लिए विवाह के मुहूर्त नही बन रहे है।

Tags:    

Similar News