शनि के राशि बदलते ही बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, होगे मालामाल

शनि (Saturn) के मेहरबान होने से बदलती है किस्मत

Update: 2022-01-27 09:37 GMT

Saturn's zodiac

धर्मशास्त्र। ज्योतिष के मुताबिक देवों में शनि देव के स्वभाव पर आदमी की किस्मत निहित रहती है। यानि कि अगर शनि देव नाराज हो जाते है तो फिर आपके लिए अच्छा नही तो वही शनि देव प्रसन्न हुए तो फिर मानों आपकी किस्मत चमकनें वाली है।

राशि परिवर्तन का होता है असर

ज्योतिष के मुताबिक शनि के राशि परिवर्तन का सभी इंसान के जीवन पर खास असर होता है. शनि करीब ढाई साल पर अपनी राशि बदलता है. शनि इस समय मकर राशि में है। 2022 में शनि अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं।

30 साल बाद शनि बदलेंगे राशि

शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष के मुताबिक शनि के राशि बदलने के बाद कई लोगों किस्मत भी बदलने वाली है। बताया गया है कि शनि 30 वर्ष बाद अपनी ही राशि कुंभ में लौटेंगे।

कुंभ राशि

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि वालों को साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा, जबकि राशिचक्र की सबसे अंतिम राशि मीन पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा, वहीं कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा. इसके अलावा मकर राशि में साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा।

वर्ष 2022 में शनि के गोचर के बाद दो राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। शनि की ढैय्या में कर्क और वृश्चिक राशियां आएंगी। वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Tags:    

Similar News