Garud Puran: मौत के बाद भी इन कर्मो का मिलता है कठोर दण्ड, जानें क्या कहते हैं हमारे धर्म शास्त्र

गरुड़ पुराण के अनुसार इन कर्मो का कठोर दण्ड मौत के बाद भी मिलता मिलता है।

Update: 2021-12-06 06:55 GMT

मृत्यु एक अटल सत्य है। जिसका जन्म हुआ है वह उसकी मौत निश्चित है। कोई अमर नही हो सकता। भगवान को अगर अमर माना गया है तो वह भी पृथवी पर जन्म लेने के बाद मृत्य को प्राप्त होते हैं। जन्म लेने वाले जीव की मृत्यु कैसे भी हो सकती है। लेकिन मौत के बाद इस जीव का क्या होता है? क्या हर मृत होने के बाद मानव को स्वर्ग में जगह मिलती है? अगर नही मिलती है तो प्रश्न उठता है कि मौत के बाद मिलने वाला दण्ड, नर्क और स्वर्ग किसे मिलता है। आज हम चर्चा करने जा रहे हैं कि किस गलती पर लोगों में मौत के बाद कैसे कहां सजा मिलती है।

भ्रूण हत्या महापाप

गर्भ में बच्चे की हत्या करने को महापाप बताया गया है। वहीं इसे गरूड़ पुराण में इसे जघन्यपाप बताया गया है। भ्रूण हत्या करने वाले को नर्क भोगना पड़ता है। जो काफी कष्टदायक होता है। ऐसे में लोगों को भ्रूण हत्या नहीं करनी चाहिए।

महिलाओं न करें अपमान

हमारे सनातन धर्म में महिलाओं को शक्ति की स्वरूप माना गया है। इन्हे देवी का दर्जा दिया गया है। कहा गया है कि पर असहाय, और विधवा महिला महिलओं के अपमान करने पर नर्क में भी जगह नही मिलती है। अपमान करने वाले की आत्मा भटकती है। जिससे उन्हे भी काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

असहायों का करें सम्मन

बताया गया है कि हमें जीवन में भूलकर भी किसी विकलांग, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति का अपमान नही करना चाहिए। हमारे धर्म शास्त्र और देश के कानून में ऐसे लोगों का अपमान करने पर दंण्ड का प्रावधान किया गया है। बताया गया है कि हमारे धर्म इस तरह के लोगो को नर्क भोगना पडता है।

धर्म-ग्रंथ न करें अपमान

गरुड़ पुराण में लिखी बातों पर अगर ध्यान दिया जाय तो उसमें बताया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म की पुस्तकों का अपमान करता है उसे नर्क भोगना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। हर किसी को अपने धर्म का बखान तो करना चाहिए लेकिन दूसरे धर्म के लिए गलत बाते नही कहनी चाहिए। यह किसी भी दृष्टिकोण से जायज नही है।

पराई महिला को बुरी नजर से देखना है महापाप

महिलाओं का अपमान, उन्हे बुरी नजर से देखना तथा उनकी आवरू लूटने का प्रयास करने जैसे हरकत करने वाला नर्कगामी होता है। गरूण पुराण के अनुसार ऐसे करने वाले लोगों को नर्क में तरह-तरह की यातनाएं दी जाती है। इसलिए महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

दी गई जानकारी धार्मिक पुस्तकों में छपी जानकारी पर आधारित है। इसकी पुष्टि समाचार नही करता है। यह सूचना मात्र है।

Tags:    

Similar News