सुबह उठते समय भूलकर भी न करें यह गलती, अन्यथा समस्याएं कभी नहीं छोडे़ेगी पीछा

कहा गया है कि अगर आप सुबह उठते ही कुछ गलत काम कर देते हैं या फिर वह गलती अनजाने में हो जाती है तो पूरा दिन बेकार जाता है।

Update: 2022-02-20 11:43 GMT

कहा गया है कि अगर आप सुबह उठते ही कुछ गलत काम कर देते हैं या फिर वह गलती अनजाने में हो जाती है तो पूरा दिन बेकार जाता है। कई बार लोगो को कहते सुना होगा कि आज का पूरा दिन बेकार चला गया। लेकिन इसके पीछे का रहस्य क्या है यह समझने की आवश्यकता होती है। कोई भी व्यक्ति जानबूझकर यह नहीं चाहता कि उसका दिन बेकार जाये। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आये हैं। जिनको अमल में लाने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है।

चार गलतियां करने से बचें

सुबह-सुबह हमें 4 तरह की गलतियों को करने से बचना चाहिए। यह चार मुख्य गलतियां है जिनको करने से हमार दिन बेकार हो जाता है। एसे में जाने कौन सी है वह चार गलतियां -ः

हिंसक जानवरों की तस्वीर

कहा गया है कि हमें अपने कमरे में हिंसक जानवरों की फोटो नही लगानी चाहिए। क्योकि जैसे ही हमारी नीद खुलती है कमरे में लगी तस्वीरों पर पड़ ही जाती। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे निषेध बताया गया है। कहा जाता है कि सुबह के समय जगते ही इस तरह की तस्वीर देखने से मुसीबत आती है।

आइन न देखें

कहा गया है कि हमे सुबह जगते ही आइने में अपना चेहरा नहीं देखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो जीवन में संकट बढ़ जाते हैं। वहीं वैवाहिक जोडों को बेडरूम में आइना रखने से परहेज करना चाहिए।

जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि हमें रात के समय जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। क्योंकि सुबह उठते ही अगर हमारी नजर जूठे बर्तनों पर पड़ती है तो इसे अशुभ माना गया है। कहा गया है कि रात में जूठे बर्तन रखने और सुबह देखने से दरिद्रता आती है।

परछाई

कहा गया है कि सुबह उठते ही किसी की परछाई न देखना चाहिए और न ही किसी परछाई के पीछे चलना चाहिए। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो रिस्तों में परेशानी आ जाती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


Tags:    

Similar News