देवगुरू बृहस्पति की इन राशियों पर रहेगी टेढ़ी नजर, 14 सितम्बर तक देंगे अशुभ परिणाम

14 सितम्बर 2021 तक देवगुरू बृहस्पति उल्टी चाल चलेंगे। देवगुरू बृहस्पति को ज्ञान, गुरू, शिक्षक, धर्म, बड़े भाई, धन, पुण्य, दान, संतान में वृद्धि का कारक माना जाता है।

Update: 2021-08-19 15:49 GMT

Astrology news in hindi : ग्रह-नक्षत्र समयानुसार अपनी चाल बदलते रहते हैं। ऐसे में ज्योतिषविद् बताते हैं कि 14 सितम्बर 2021 तक देवगुरू बृहस्पति उल्टी चाल चलेंगे। देवगुरू बृहस्पति को ज्ञान, गुरू, शिक्षक, धर्म, बड़े भाई, धन, पुण्य, दान, संतान में वृद्धि का कारक माना जाता है। यह 27 नक्षत्रों में से पूर्वा भाद्रपद, विशाखा, पुर्नवसु के स्वामी होते हैं। देवगुरू बृहस्पति के शुभ होने पर कई तरह के सुखों का लाभ मिलता हैं। व्यक्ति को सफलता, धन, मान-सम्मान दिलाता हैं। लेकिन जब यह अशुभ परिणाम देते हैं तो कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं 14 सितम्बर तक यह किन राशियों पर अपना अशुभ प्रभाव डालेंगे।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को इस दौरान कार्यो के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धन हानि की संभावनाएं हैं, इसलिए सोच-समझ कर ही धन खर्च करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

वृष राशि

इस राशि के जातक व्यर्थ के विवाद से दूरी बनाएं रखे। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। नए कार्य की शुरूआत न करें। परिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लेकिन व्यापार में शुभ परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह समय ठीक नहीं हैं। समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें। धन लाभ के साथ ही धन खर्च के भी योग हैं। ऐसे में खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

तुला राशि

इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। लेन-देन करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश के लिहाज से समय ठीक नहीं हैं।

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूर्णतः सत्य एवं सटीक है इस पर हम दावा नहीं करते हैं। अंतः किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। 

Tags:    

Similar News