Chanakya Niti On Woman: इस तरह की महिलाओं से सदैव रहना चाहिए दूर, अन्यथा कर देती हैं बर्बाद

Chanakya Niti For Relationship: आचार्य कहते हैं कि जिसका वैवाहिक जीवन सुख में रहता है वही लोग उन्नति करते हैं। हर किसी के भाग में सुलक्षणा स्त्री और वफादार पति नहीं होते हैं।

Update: 2022-09-28 07:15 GMT

Chanakya Niti On Woman: कई नीति शास्त्र की रचना करने वाले आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) व्यक्ति के जीवन को संस्कारवान बनाने के लिए भी कई पुस्तकें लिखी। आचार्य कहते हैं कि जिसका वैवाहिक जीवन सुख में रहता है वही लोग उन्नति करते हैं। हर किसी के भाग में सुलक्षणा स्त्री और वफादार पति नहीं होते हैं। कहा गया है कि एक अच्छा पार्टनर चाहे स्त्री हो या पुरुष सफलता के आसमान तक पहुंचा सकता है। वहीं बुरे पार्टनर पूरे कुल के विनाश का कारण बनते हैं। आचार्य चाणक्य कुछ धोखेबाज वैवाहिक जीवन के पार्टनर की पहचान बताई है।

त्याग का होना आवश्यक

पति पत्नी के बीच एक दूसरे के लिए प्यार तो होना ही चाहिए। लेकिन इसे पूर्ण करने के लिए दोनों में त्याग की भावना का होना भी आवश्यक है। अगर पत्नी या पति में त्याग की भावना नहीं है तो एक दूसरे को कभी भी धोखा दे सकते हैं। त्याग करने वाले पुरुष तथा स्त्री तपस्वी के समान होते हैं। वह एक दूसरे के सुख के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

चरित्र या स्वभाव

महिला की पहचान उसके चरित्र से होती है। चरित्रवान महिला घर तथा समाज में सदैव सम्मान प्राप्त करती हैं। चरित्रवान स्त्री से विवाह के बाद पुरुष के भाग्य में उत्तरोत्तर प्रगति होती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं जिस स्त्री का चरित्र ठीक न हो उससे तुरंत दूर हो जाना चाहिए। अन्यथा वह विनाश का कारण बनती है। उदाहरण स्वरूप आचार्य चाणक्य कहते हैं चरित्रहीन स्त्री उस सर्प के समान है जो बिल के अंदर रहता है। क्योंकि वह बिल से निकलकर कभी भी डस सकता है।

सद्गुणों का होना आवश्यक

स्त्री में त्याग, चरित्र और स्वभाव जैसे सद्गुणों का होना आवश्यक है। सद्गुणों वाली स्त्री सदैव अपने परिवार तथा पति की मान मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए उनके भाग्य का निर्माण करती है। वहीं स्त्रियों में सद्गुण नहीं होते वह परिवार के नाश का कारण बनती है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों में तथा पुरुषों में स्वार्थ की भावना नहीं होनी चाहिए। स्वार्थी औरतें अक्सर अपने घर परिवार पति को धोखा देती हैं। तो वही स्वार्थी पुरुष भी घर परिवार के साथ समाज के लिए घातक होते हैं।

Tags:    

Similar News