Chanakya Niti : जीवन के आखिरी समय तक यह 4 चीजें निभाती है साथ, जानिए क्या है...

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन के हर पहलुओं पर प्रकाश डाला। उनकी नीतियां मनुष्य के जीवन की सच्चाई को बयां करती हैं। इंसान को जीवन में कैसा व्यवहार करना चाहिए। कौन सी बातें है जो मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती हैं।

Update: 2021-03-07 13:58 GMT

Chanakya Nitti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन के हर पहलुओं पर प्रकाश डाला। उनकी नीतियां मनुष्य के जीवन की सच्चाई को बयां करती हैं। इंसान को जीवन में कैसा व्यवहार करना चाहिए। कौन सी बातें है जो मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती हैं। साथ ही कौन सी चीजें जो इंसान को हानि पहुंचाती एवं उनसे मनुष्य को बचना चाहिए आदि तरह की बातों का जिक्र उन्होंने अपने श्लोको के माध्यम से करके बताया।

कहा जाता है कि जो आचार्य द्वारा बताई बातों को फालो करता है वह जीवन में कभी कष्ट नहीं बल्कि सुखमय जीवन व्यतीत करता है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि चाणक्य किन 4 चीजों का जिक्र किया हैं। जो मनुष्य के जीवनभर काम आती हैं।

विद्या मित्रं प्रवासेषु भार्या मित्र गृहेषु च।
व्याधितस्यौषधं मित्र धर्मो मित्रं मृतस्य।।

चाणक्य अपने श्लोको के माध्यम से बताते हैं कि विद्या एक ऐसा धन हैं। जो मनुष्य के जीवनभर काम आता हैं। यह ऐसी चीज हैं जिसे न ही कोई चुरा सकता है न ही छीन सकता हैं। विद्या का विकास ही होता हैं। फिर चाहे परदेस हो या देश। यह हर जगह मित्र की तरह मनुष्य का जीवनभर साथ निभाती हैं। ज्ञान के दम पर मनुष्य हर परिस्थितियों का सामना आसानी से कर सकता है।


इसी तरह चाणक्य कहते है कि जिसकी इंसान की पत्नी मित्र, कुशल व्यवहार एवं हर कदम पर साथ देने वाली होती हैं। ऐसा व्यक्ति जीवन में मान-सम्मान प्राप्त करता हैं। चाणक्य कहते है कि जीवन के विपरीत परिस्थितियों में पत्नी ही है जो इंसान को साहस देती है और जीवनभर साथ देती है।
आगे आचार्य कहते है कि अगर व्यक्ति बीमार है तो औषधि सच्ची मित्र होती हैं।

वह प्राणो की रक्षा करती हैं। इसलिए बीमार होने पर कभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। साथ ही आचार्य बताते हैं कि धर्म इंसान का सच्चा मित्र होता हैं। जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है वह जीवन को सफल बना सकता हैं। धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति मान-सम्मान का पात्र होता हैं। इस तरह चाणक्य कहते है कि ज्ञान, पत्नी, औषधि एवं धर्म ये चार ऐसी चीजें है जो मनुष्य के आखिरी समय तक काम आती हैं। यही चार चीजें है जो मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। 

शादी के लिए लड़की की तलाश में है सिंगर Mika Singh, कभी इस वजह से कर चुके है ब्रेकअप

Saif Ali Khan एवं कमल हसन सहित इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका, वीडियो वायरल

खड़े ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों, एक ही परिवार 6 लोगों की मौत

Similar News