इस दिन बिजनेस में पैसा लगाने से बचे इस राशि के लोग अन्यथा होगा बुरा

राशि का प्रभाव कुछ न कुछ हर दिन बदलता रहाता है। लेकिन रविवार के दिन आपका समय कैसा रहेगा। इसके जानने के लिए आपको आपनी राशि देख लेनी चाहिए।

Update: 2022-02-13 14:16 GMT

मनी 

राशि का प्रभाव कुछ न कुछ हर दिन बदलता रहाता है। लेकिन रविवार के दिन आपका समय कैसा रहेगा। इसके जानने के लिए आपको आपनी राशि देख लेनी चाहिए। आइये जाने रविवार के दिन के लिए आपकी राशि क्या कहती है।

आइये जाने क्या कह रही कौन सी राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बताया गया है रविवार का दिन इनके लिए प्रसन्न्ता भरा होगा। लेकिन यह भी कहा गया है कि पैसे के लेन-देन में काफी सावधानी रखें।

मेष राशि के लोगों के लिए कहा गया है कि रविवार के दिन इन्हे कोई बडी खुशखबरी मिल सकती है। अगर दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू किया जाये तो सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि के जातको के लिए कहा गया है कि आज के दिन जो भी कार्य सोचकर शुरू करेंगे आवश्य ही सफलता मिलेगी। व्यापार में साझेदारी करने से परहेज करें। अवश्य ही लाभ होगा।

तुला राशि वालों के लिए कहा गया है कि रविवार का दिन इनके लिए लाभदायक सिद्द होगा। वैवाहिक चर्चा में सफलता प्राप्त होगी। तथा कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि के लोगों के लिए कहा गया है कि वह जवन में अगर कुछ नया करना चाहते हैं तो इसकी शुरूआत कर सकते हैं। नया मकान खरीद सकते हैं तो वहीं कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि के लोगों को रविवार के दिन काफी लाभ देने वाला साबित होगा। कारोबार में मन चाही सफलता मिलेगी। तथा तनाव से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि के लोगों के यहां रविवार के दिन कोई न कोई मेहमान आ सकते हैं। खानपान तथा किसी की चाटुकार के चक्कर मे फंसने से बचे अन्यथा नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि अगर आप रविवार के दिन घर पर रहने की सोच रहें है तो यह गलत है। आपकों परिवार के साथ कही न कहीं घूमने जाना पड़ सकता है। तुलसी को जल देना आच्छा बताया गया है।

धनु रशि के जातकों के लिए कहा गया है कि वह पूजा में ध्यान दें। कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही बोलने में संयम रखना इनके लिए फायदे का साबित हो सकता है।

मकर राशि के जातकों को चाहिए कि वह अपने कार्य, व्यापार पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। साथ में कार्य स्थल पर महिलाओं का सम्मान करें। घर में कोई न कोई शुभ कार्य हो सकते हैं।

कुंभ राशि के जातकों के रविवार के दिन कोई न कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों के साथ सापिंग करने का मौका मिलेगा। साथ ही शत्रुओं से नुक्सान हो सकता है ऐसे में सावधान रहने की पूरी कोशिश करें।

मीन राशि के लोगों को अपने जरूरी काम पूरे कर लेने चाहिए। आपके कार्य व्यवहार से आपके पड़ोसी आपके प्रशंसक बनेगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से समय पर कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News