2022 zodiac signs: इन 3 राशियों के लिए लकी रहेगा नया साल, मिलेगा पैसा ही पैसा, होंगे सभी काम

2022 zodiac signs: शनि देव की कृपा से इन राशि वालों को अप्रैल माह के बाद मिलेगा अच्छा लाभ.

Update: 2021-12-15 14:07 GMT

Aaj ka Rashifal 25 April 2022

2022 zodiac signs: देवताओं में शनि देव अगर प्रसन्न हो जाए तो फिर आपके हर कार्य बिना रूके हुए पूरे हो जाते है और निर्धन भी धनवान बन जाते है लेकिन शनि देव की टेढ़ी नजर अगर किसी इंसान पर पड़ जाए तो उसका जीवन दुखों से भर सकता है।

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करगे। शनि के राशि परिवर्तन से इन तीन राशि के लोगो में शनि महाराज की कृपा होने वाली है।

मेष राशि

शनि का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। प्रशासनिक सेवा, लॉ फर्म और फ्यूल इंडस्ट्री में कार्यरत लोगों के लिए अगला साल बहुत बेहद होने वाला है। आय में वृद्धि की संभावना है। इच्छानुसार मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग को भी खूब लाभ होगा।

वृषभ राशि

वर्ष 2022 वृषभ राशि के लिए भी बहुत शुभ रहने वाला है। 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही आर्थिक हालात सुधरने लगेंगे। नौकरी-व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों की भी चिंता खत्म होगी। आर्थिक मोर्चे पर समृद्ध रहेंगे। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। मकान, जमीन और वाहन जैसे बड़े मामलों में फैसला लेने का ये बिल्कुल सही समय होगा।

धनु राशि

वर्ष 2022 में धनु राशि वालों के सितारे भी बुलंदियों पर होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. आमदनी बढ़ेगी. प्रॉपर्टी में निवेश करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बेहतर नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। जिन लोगों की लंबे समय से शादी नहीं हो रही है, उन्हें भी शुभ समाचार मिल सकता है। 29 अप्रैल के बाद शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे धन लाभ की संभावना बढ़ेगी।

Similar News