विंध्य : पीओ की तैयारी कर रहा छात्र घर में मिला मृत, दो-तीन से बंद था कमरा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:57 GMT

भोपाल.पिपलानी इलाके में बैंक पीओ की तैयारी रहा छात्र घर में मृत मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस जहर खाने की आशंका जता रही है। मृतक अपने बड़े भाई के साथ रहकर यहां पढ़ाई कर रहा था।

भाई गया था कोटा, दो-तीन पहले जहर खाने की आशंका:मूलत: सिंगरौली निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार सिंह पिता सत्यदेव सिंह अपने बड़े भाई मनोज के साथ पिपलानी में रहकर बैंक पीओ की तैयारी कर रहा था। पिपलानी टीआई राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक गत 8 जून को मनोज कोटा चले गए थे, तभी से संतोष यहां अकेला रह रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जब मनोज घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो संतोष फर्श पर पड़ा हुआ था। टीआई श्रीवास्तव के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नाेट नहीं मिला है। आशंका है कि उसने दो-तीन दिन पहले जहर खाकर खुदकुशी की है। परिजनों के बयान और मोबाइल फोन की डिटेल निकलवाने के बाद ही कुछ जानकारी मिल पाएगी। पुलिस इस मामले में कई अन्य लोगों के भी बयान दर्ज करेगी।

Similar News