नींद की दवा खाने में परोसा, फिर WhatsApp वाले प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई नवविवाहिता
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
सोशल मीडिया कई मायनों में सुविधाजनक है, वैसे ही इसका भरपूर दुरुपयोग भी हो रहा है। हालत यह है की सोशल मीडिया आज की जनरेशन को अपराध में लिप्त कराता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से सामने आया है, यहाँ एक नव विवाहिता अपने पति व परिवार को छोड़कर व्हाट्सएप्प के प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बताया जा रहा है थाना क्षेत्र वार्ड नम्बर 4 के रहने वाले सोनू भारती नाम के युवक की शादी हाथीनाला के पास रानीताली गाँव की रहने वाली युवती अर्चना भारती से हुई थी। शादी हुए अभी 3 महीने ही हुई थी कि रविवार की रात खाने में नींद की दवा मिलाकर पूरे परिवार को खिला दिया एवं जब सारा परिवार गहरी नींद में सो गया तो सोनू भारती की पत्नी अर्चना भारती सोमवार के भोर में करीब 3 बजे के आसपास घर से भाग गई और अपने साथ करीब ढाई लाख कीमती सोने, चांदी के जेवरात एवं एक सैमसंग का मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गई ।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक परिवार वालों ने बताया कि अभिषेक सोनी नाम के एक युवक से अर्चना भारती की फोन पर रोज बातचीत हुआ करती थी। जब परिवार वाले पूछते की ये युवक कौन है तो जबाब में वो बहाना बनाकर बोलती की मेरे रिलेशन के लोग हैं जब अर्चना की चोरी पकड़ी गई तो अपने ससुराल वालों को नींद की दवा खिलाकर अभिषेक सोनी के साथ घर से रफूचक्कर हो गई ।
मामले के सम्बन्ध में नव विवाहिता को भगाने वाले अभिषेक सोनी के पिता ने भी कहा कि वो मेरे बेटे के संग ही भागी है। अभिषेक के पिता ने शिकायत मोरवा थाना सिंगरौली में दर्ज कराई है।