रीवा : सड़क दुर्घटना में घायल आरक्षक की मौत

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:56 GMT

रीवा | ड्यूटी से लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हुए पुलिस आरक्षक की उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। आरक्षक का उपचार जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। पुलिस एसीडेंट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरक्षक का पोस्टमार्टम संजय गांधी अस्पताल रीवा में कराया गया है। ज्ञात हो कि मनगवां थाना में पदस्थ आरक्षक बृजेन्द्र श्रीवास्तव पुत्र नबल श्रीवास्त निवासी उपरहटी 18 जून की शाम ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर बाइक से लौट रहे थे।

रायपुर कर्चुलियान के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। लिहाजा उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से परिजन उन्हें विंध्य हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन यहां भी हालत में सुधार आने की वजाय और खराब हो गई। लिहाजा तीन दिन पूर्व उन्हें जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उनकी मंगलवार की सुबह मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजन वहां से दोपहर करीब 1 बजे शव लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने यहां पर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

Similar News