रीवा : लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा कांग्रेस में खलबली, इन सांसद विधायकों का चुनाव हो सकता है निरस्त

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

जबलपुर। शहडोल सांसद ज्ञानसिंह का निर्वाचन मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निरस्त करने के फैसले के बाद प्रदेश के कुछ और नेताओं में खलबली मची है। 2018 विधानसभा चुनाव में निर्वाचित 28 विधायकों के निर्वाचन को चुनाव याचिका के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट का नोटिस जारी होने के बाद इनके वकीलों के यहां चक्कर लग रहे हैं।

पहले भी कोर्ट ने दिखाई सख्ती मार्च की शुरू में मप्र हाईकोर्ट ने शहडोल सांसद ज्ञानसिंह के खिलाफ महावीर प्रसाद की याचिका पर फैसला दिया था। कोर्ट ने सांसद सिंह का निर्वाचन शून्य घोषित कर सुको में अपील लगाने के लिए समय दिया। इसके पहले भी हाईकोर्ट धार विधायक नीना वर्मा, बैतूल सांसद ज्योति उईके, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, बड़वारा विधायक मोती कश्यप के निर्वाचन शून्य घोषित कर चुकी है। सभी को सुप्र्रीम कोर्ट से राहत या अंतरिम राहत मिली।

एक साल में निराकरण का नियम हाईकोर्ट ने चुनाव याचिकाओं के निराकरण के लिए एक साल की अवधि तय की गई है। इसके बावजूद नेताओं की ‘चाल’ के चलते 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद दायर 31 में से तीन विधायकों के खिलाफ चार चुनाव याचिकाएं अभी भी अटकी हैं। दो में फैसला सुरक्षित है। चार में विचारण ही पूरा नहीं हो सका। इसी तरह शहडोल सांसद ज्ञानसिंह के खिलाफ भी चुनाव याचिका लम्बित है, जिनका कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है।

2019 में दायर चुनाव याचिकाएं (दायर-29) याचिकाकर्ता दल विस क्षेत्र प्रभावित विधायक दल सुभाष सोजतिया कांग्रेस गरोठ, मंदसौर देवीलाल धाकड़ भाजपा मिथलेश जैन कांग्रेस मुड़वारा, कटनी संदीप जायसवाल भाजपा चंदा सिंह गौर कांग्रेस खरगापुर टीकमगढ़ राहुल सिंह लोधी भाजपा सत्यनारायण पटेल कांग्रेस इंदौर महेंद्र हार्डिया भाजपा विष्णुकांत शर्मा निर्दलीय ग्वालियर जयभान सिंह पवैया भाजपा शमशुल हसन, राष्ट्रीय क्रांतिकारी सपा भोपाल मध्य आरिफ मसूद कांग्रेस रामकिशन पटेल बीजेपी उदयपुरा, रायसेन देवेंद्र सिंह कांग्रेस लड्डराम कोरी बीजेपी अशोकनगर जयपाल सिंह जज्जी कांग्रेस देवेंद्र डांडगे ........... हुजूर भोपाल रामेश्वर शर्मा भाजपा यादवेंद्र सिंह कांग्रेस नागौद, सतना नागेंद्र सिंह भाजपा आत्माराम पटेल बीजेपी कसरावद, खरगौन सचिन यादव कांग्रेस यादवेंद्र सिंह कांग्रेस टीकमगढ़ राकेश गिरि भाजपा शशि कठोरिया कांग्रेस बीना, सागर महेश राय भाजपा राधेश्याम दर्सिमा ........... हरसूद, खंडवा कुंवर विजय शाह भाजपा नरेंद्र सिंह मरावी बीजेपी पुष्पराजगढ़, अनूपपुर फुंदेलाल सिंह कांग्रेस नरेश ज्ञानचंदानी कांग्रेस हुजूर, भोपाल रामेश्वर शर्मा भाजपा सीमा सिंह बसपा मनगवां, रीवा पंचूलाल प्रजापति भाजपा मुनीजुद्दीन भोपाल उत्तर आरिफ अकील कांग्रेस मंजू राजेंद्र दादू भाजपा नेपानगर, बुरहानपुर सुमित्र देवी कासडेकर कांग्रेस रसल सिंह भाजपा लहार भिंड डॉ गोविंद सिंह कांग्रेस जितेंद्र कुमार अवस्थी कांग्रेस बरगी, जबलपुर संजय यादव कांग्रेस सुरेश पचौरी कांग्रेस भोजपुर, रायसेन सुरेंद्र पटवा भाजपा मशर्रत शाहिद कांग्रेस सिरोंज, विदिशा उमाकांत शर्मा भाजपा राहुल सिलावट निर्दलीय सांवेर, इंदौर तुलसीराम सिलावट कांग्रेस राजेश सोनकर बीजेपी सांवेर, इंदौर तुलसीराम सिलावट कांग्रेस संतोष करोसिया निर्दलीय आमला, बैतूल डॉ. योगेश पंडागरे भाजपा दिनेश जैन निर्दलीय महीदपुर, उज्जैन बहादुर सिंह चौहान भाजपा कुंदन मालवीय कांग्रेस खंडवा देवेंद्र वर्मा भाजपा

Similar News